logo

ट्रेंडिंग:

केरल में मां, भाई और गर्लफ्रेंड समेत 6 लोगों की हत्या, खुद भी खाया जहर

केरल में 23 वर्षीय युवक अफ्फान ने अपने परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी। इसके बाद वह पुलिस थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

Kerala murder

सांकेतिंक तस्वीर, Photo Credit: Pixabay

केरल में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 23 साल के एक युवक ने अपनी मां, गर्लफ्रेंड, भाई, दादी, चाचा और चाची की हत्या कर दी। आरोपी ने वेनजारामूडू में तीन  अलग-अलग जगहों पर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

 

हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और हत्या की बात कबूली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अब तक 5 लोगों की हत्या की पुष्टि की है। ये हत्याएं सोमवार (24 फरवरी) की शाम को हुई।

 

यह भी पढ़ें: भारी कर्ज, आलीशान जिंदगी..कोलकाता ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

 

6 लोगों की हत्या लेकिन क्यों?

पुलिस ने 13 वर्षीय भाई अहसान, दादी सलमा बीवी, चाचा लतीफ, चाची शाहिहा और उसकी गर्लफ्रेंड फरशाना की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, आरोपी की मां की हालत गंभीर है और उनक तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी ने थाने में बताया की हत्या करने के बाद उसने भी जहर खा लिया है। पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अभी तक हत्या के पीछे के मकसद का पता नहीं लगा पाई है और सामूहिक हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। 

 

यह भी पढ़ें: असम: दशकों पुरानी 'नमाज ब्रेक परंपरा' क्यों हुई खत्म? इनसाइड स्टोरी

 

मां पर किया कुल्हाड़ी और हथौड़े

आरोपी अफ्फान ने बताया कि उसने अपनी मां पर कुल्हाड़ी और हथौड़े से हमला किया था। पुलिस अफ्फान के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि क्या वह नशे का आदी था। दरअसल, अफ्फान ने पुलिस को बताया था कि उसे खाड़ी देश में अपने व्यापार में घाटा हुआ था और इस कारण उस पर भारी कर्ज था। परिवार वाले उसके कर्ज को चुका नहीं पा रहे थे इसलिए उसने हत्या को अंजाम दिया। हलांकि, पुलिस को उसके इस बयान पर संदेह है। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap