logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विधायक बने तो 5 साल में प्रॉपर्टी डबल! केरल के आंकड़े दे रहे गवाही

केरल में दोबारा चुनाव जीते विधायकों में से 30 प्रतिशत ऐसे हैं जिनकी संपत्ति में कम से कम दोगुना का इजाफा हुआ है। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन की संपत्ति घट गई है।

ai generated image of leaders of kerala

दोबारा जीतने वाले विधायकों की संपत्ति बढ़ी, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

केरल की नई सरकार ने चंद दिनों पहले ही शपथ ली है और उसने काम शुरू कर दिया है। कुल 140 विधानसभा सीटों वाले केरल में यूनाइटेड डेमोक्रैटिक फ्रंट (UDF) ने सरकार बनाई है और कांग्रेस के वी डी सतीशन मुख्यमंत्री बने हैं। इस विधानसभा में चुने गए कुल 140 विधायकों में 55 विधायक ऐसे हैं जो पिछली बार भी चुनाव जीते थे। रोचक बात है कि इनमें से लगभग 30 प्रतिशत विधायक ऐसे हैं जिनकी संपत्ति में कम से कम दोगुना का इजाफा हुआ है। कुछ विधायक ऐसे भी हैं जिनकी संपत्ति में 7 से 8 गुना का भी इजाफा हुआ है। दोबारा चुने गए विधायकों में सिर्फ 8 विधायक ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 2021 की तुलना में कम हो गई है।

 

इस बार केरल में चुने गए कुल 140 में से 93 यानी 69 प्रतिशत विधायक करोड़पति है। इन विधायकों की औसत संपत्ति 6.94 करोड़ है। अगर पिछले चुनाव से तुलना करें तो 2021 में करोड़पति विधायकों की संख्या 75 थी और 2016 में सिर्फ 61 विधायक ही करोड़पति थी। यह दिखाता है कि हर बार केरल में करोड़पति विधायकों की संख्या बढ़ती जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: केरल की सतीशन सरकार ने सिल्वर लाइन प्रोजेक्ट को रद्द क्यों कर दिया?

 

इस बार कांग्रेस के 68 प्रतिशत, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के 86 प्रतिशत, सीपीएम के 54 प्रतिशत और बीजेपी के 67 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं। सबसे अमीर विधायक रेजी चेरियन हैं और उन्होंने कुल 218 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। बीजेपी के राजीव चंद्रशेखर 111 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

दोबारा जीतने वाले विधायक कितने अमीर हुए?

केरल में कुल 55 विधायक ऐसे हैं जो 2021 में भी जीते थे और इस बार भी जीते थे। इसमें से 16 विधायक ऐसे हैं जिनकी संपत्ति कम से कम दोगुना बढ़ गई है। केरल सरकार में मंत्री बने रमेश चेन्निथला की संपत्ति 3 करोड़ से बढ़कर 7 करोड़ हो गई है। इसी तरह कांग्रेस के सनीष कुमार जोसेफ की संपत्ति 2.8 करोड़ से बढ़कर 7 करोड़ हो गई है।

 

यह भी पढ़ें: खजाना खाली और खर्चीले वादे, केरल में कितनी मुश्किल होगी कांग्रेस की डगर?

 

तरूर विधानसभा सीट से सीपीएम के विधायक सुमोद की संपत्ति में लगभग 6 गुना का इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति 9.94 लाख से बढ़कर 56 लाख से ज्यादा हो गई है। इसी तरह सीपीएम के विधायक एम विजिन की संपत्ति 14.56 लाख से बढ़कर 77.64 लाख पहुंच गई। उनकी संपत्ति में लगभग 5 गुना का इजाफा हुआ है। सीपीएम के ही विधायक के यू जेनिश कुमार की संपत्ति में लगभग तीन गुना का इजाफा हुआ है और उनकी संपत्ति 36 लाख से बढ़कर 1.3 करोड़ हो गई है।

 

kerala mlas list

किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी?

कांग्रेस के विधायक मैथ्यू कुजलनादन फिर से मुवत्तुपुझा सीट से चुनाव जीते हैं। पिछली बार उनकी संपत्ति कुल 34 करोड़ थी और इस बार उनकी संपत्ति में 5 करोड़ का इजाफा हुआ है। इस बार उनकी संपत्ति 39 करोड़ हो गई है। कांग्रेस के विधायक रमेश चेन्निथला की संपत्ति दोगुना से ज्यादा बढ़ी है। पिछली बार उनकी संपत्ति 3 करोड़ थी और इस बार 7 करोड़ हो गई है।

 

कुल 8 विधायक ऐसे भी हैं जिनकी संपत्ति बढ़ने के बजाय घट गई है। कांग्रेस के विधायक आई सी बालाकृष्णन की संपत्ति 2021 में 64 लाख थी और अब 37.64 लाख रह गई है। इसी तरह के के रेमा की संपत्ति 96.8 लाख से घटकर 59.99 लाख रुपये रह गई है। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन की संपत्ति में भी गिरावट देखी गई है। पिछली बार उनकी कुल संपत्ति 6,69,12,677 रुपये थी लेकिन इस बार उन्होंने अपनी संपत्ति 6,65,64,170 करोड़ रुपये घोषित की है।

Related Topic:#Kerala News

और पढ़ें