logo

मूड

ट्रेंडिंग:

केरल: त्रिशूर में खड़े ट्रक से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

केरल के त्रिशूर जिले में भीषण सड़क हादसे में 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब छात्रों की तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़े एक लॉरी ट्रक से भिड़ गई।

Kerala, Thrissur Car Accident

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसे में 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब छात्रों की तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़े एक लॉरी ट्रक से भिड़ गई। इस भीषण टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए और शव लोहे के मलबे में बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रात करीब 11:40 बजे काइपमंगलम के पास पनमबिक्कुन्नू में नेशनल हाइवे पर हुई, सभी छात्र गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर की तरफ जा रहे थे।

 

इस भीषण हादसे के बाद आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे, पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद फायर फोर्स के लोग मौके पर पहुंचे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से लॉरी के नीचे फंस गया। अंदर आगे की सीटों में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा है। 

 

यह भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ में 9 दिनों तक सुरंग में फंसे रहे 2 शख्स, रेस्क्यू टीम ने बचा लिया

खड़े ट्रक से टकराई कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात करीब 11:42 बजे यह सड़क हादसा हुआ। कैपामंगलम इलाके में नेशनल हाईवे 66 पर तमिलनाडु नंबर की एक कार का नियंत्रण खो गया। इसके चलते तेज रफ्तार में कार हाईवे के पास खड़ी एक ट्रक से जा टकराई। 

शुरुआती जांच से पता चला है कि ये सभी छात्र केरल में छुट्टियां मनाने आए थे। कैपामंगलम पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच पूरी कर ली है और शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मॉर्चरी में शिफ्ट कर दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

खराब स्ट्रीट लाइट, साइनबोर्ड बना हादसे की वजह? 

मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि स्ट्रीट लाइट ठीक से न होने और हाईवे पर वॉर्निंग बोर्ड न होने की वजह से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के समय इलाके में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इसके अलावा, सड़क निर्माण कार्य की वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है लेकिन सही साइनबोर्ड न होने की वजह से दूर-दराज से आने वाले ड्राइवर को यहां कुछ समझ में नहीं आता है। 

 

पुलिस इस मामले में जांच कर रही है, पुलिस CCTV फुटेज की जांच करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार तो नहीं थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में वाहन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच करेंगे।


और पढ़ें