logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'किसने कहा सबूत नहीं मिला?' रिपोर्टर TV केस पर बोले केरल के गृहमंत्री

केरल में रिपोर्टर टीवी पर एसआईटी के छापे को लेकर सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले पर अब गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने कहा कि छापेमारी में पर्याप्त सबूत मिले हैं।

ramesh chennithala

रमेश चेन्निथला, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केरलम में रिपोर्टर टीवी के ऑफिस पर एसआईटी की ओर से की गई छापेमारी पर लगातार सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने इस छापेमारी को लेकर सरकार का पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्टर टीवी के ऑफिस की तलाशी के दौरान जरूरी सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है और जांच के इस चरण में छापेमारी में मिले सबूतों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती। उन्होंने पुलिस जांच में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया। इसके साथ ही विपक्ष पर भी निशाना साधा। 

 

गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने कहा कि यह कहना गलत है कि छापेमारी के दौरान कोई सबूत नहीं मिला। उनके मुताबिक, मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) कानून के प्रावधानों के तहत कर रहा है और आगे की कार्रवाई का फैसला भी जांच एजेंसी ही करेगी। उन्होंने इस मामले पर हो रहे विवाद को गलत बताया। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार के 38 जिलों में ड्रोन से होगा फसलों पर छिड़काव, किसानों को मिलेगी सुविधा

क्या है पूरा मामला?

यह मामला पिछली सरकार के कार्यकाल में फुटबॉलर लियोनेल मेसी को केरल लाने के नाम पर कथित तौर पर हुए बड़े वित्तीय फर्जीवाड़े से जुड़ा बताया जा रहा है। रमेश चेन्निथला के अनुसार, खेल मंत्रालय ने इस मामले में जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। मुख्यमंत्री ने पत्र की जांच के बाद उसे गृह विभाग को भेज दिया, जिसके बाद एसआईटी जांच कर रही है।

प्रेस की आजादी पर उठे सवाल

इस मामले में केरलम की कांग्रेस सरकार पर प्रेस की आवाज दबाने के आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर आम लोग और कई पत्रकार इस मामले पर सरकार की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, रमेश चेन्निथला ने इस मामले में किसी भी प्रकार की राजनीतिक बदला लेने के लिहाज से की जा रही कार्रवाई नहीं बताया। उन्होंने कहा, 'हम प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों के अधिकारों के पक्षधर हैं। कांग्रेस और यूडीएफ का स्वतंत्रता के लिए खड़े होने का लंबा इतिहास है। जांच कैसे आगे बढ़ेगी, यह एसआईटी तय करेगी। मंत्री या मुख्यमंत्री पुलिस जांच में हस्तक्षेप नहीं करते, और हममें से किसी ने इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया है।'

 

 

गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने पुलिस के व्यवहार को लेकर भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि केरल पुलिस ने कोई अवैध कार्रवाई नहीं की है। यदि कोई गैरकानूनी आचरण हुआ हो, तो मैं इसकी जांच करूंगा। लेकिन क्या हम जांच को रोक सकते हैं? जांच कानून के अनुसार आगे बढ़ेगी। लोगों को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए।हम किसी भी मीडिया संगठन के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में UCC पर घमासान, RJD का नीतीश कुमार को ऑफर, BJP छोड़कर साथ आने की अपील

छापेमारी पर क्या बोले?

गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने कहा कि छापे से जुड़ी हर चीज कानूनी रूप से की गई। मेरे पहुंचने के बाद मैंने मामले की विस्तार से जांच की। कार्यवाही का वीडियोग्राफी किया गया और पर्यवेक्षक मौजूद थे। छापा देश की कानूनी व्यवस्था के आधार पर किया गया। उन्होंने मीडिया की स्वतंत्रता को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब देते हुए विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। 

 

उन्होंने कहा, 'हम पिछले दस वर्षों से मीडिया की स्वतंत्रता के लिए दृढ़ता से खड़े रहे हैं। भले ही गृह मंत्री शारीरिक रूप से मौजूद न रहे हों, वे फोन पर उपलब्ध थे। चाहे मुझे पहले से सूचित किया गया हो या नहीं, छापा स्वयं कानूनी रूप से किया गया।यदि पुलिस ने मीडिया के खिलाफ कोई गलती की है, तो हम उसे स्वीकार नहीं करेंगे। कानून के बाहर मीडिया की स्वतंत्रता या पत्रकारों के खिलाफ कोई कार्रवाई की अनुमति नहीं दी गई। CPI (M) को हमें प्रेस की स्वतंत्रता पर उपदेश देने की जरूरत नहीं।'

Related Topic:#Kerala News

और पढ़ें