उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। केशव प्रसाद ने कहा कि वह अखिलेश यादव को देशद्रोही तो नहीं कह सकते, लेकिन उनकी देशभक्ति पर उन्हें गहरा संदेह होता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब दुनिया के कई देशों के बीच युद्ध के कारण ऊर्जा का संकट बना हुआ है, तब अखिलेश यादव और राहुल गांधी जैसे नेता देश का माहौल खराब करने और अफवाहें फैलाने का काम कर रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि देश में गैस सिलेंडरों की मांग में बड़ा बदलाव आया है। पहले जहां हर दिन लगभग 50 से 55 लाख गैस सिलेंडरों की बुकिंग होती थी। वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 88 लाख तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के बयान की वजह से जनता के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जिसे देश की जनता खुद ही सुधारेगी।
यह भी पढ़ें: देवर से प्यार कर बैठी भाभी, शादी से मना किया तो पूरा परिवार ही उजाड़ दिया
बंगाल में टीएमसी की विदाई और भाजपा की एंट्री
पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि वहां अब टीएमसी की विदाई होने वाली है और भाजपा सत्ता में आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी के पक्ष में बने मजबूत माहौल को देखकर ममता बनर्जी की पार्टा पूरी तरह बौखलाई हुई है।
इसी बौखलाहट के वजह से वहां भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, यानी असल मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है। जिसका जवाब वहां की जनता चुनाव में देने वाली है।
केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी जैसे नेता सिर्फ अफवाहें फैलाकर देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वैश्विक संकटों के बीच भी देश की अर्थव्यवस्था और संसाधनों को संभाल रही है, लेकिन विपक्ष नकारात्मकता फैलाने में जुटा है। उन्होंने दोहराया कि भाजपा सरकार विकास के एजेंडे पर काम कर रही है और जनता विपक्ष की इन साजिशों को सफल नहीं होने देगी।
यह भी पढ़ें: जिनके पोस्टर को दूध से नहलाते हैं, उन्हीं पर गुस्सा, कहां फंस गए रजनीकांत?
जांच एजेंसियों के काम पर बयान
उपमुख्मंत्री ने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रही हैं। उन्होंने विपक्ष के उन आरोपों को गलत बताया जिनमें कहा गया था कि भाजपा जानबूझकर विपक्ष को परेशान कर रही है। केशव प्रसाद के अनुसार जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है कि उन्हें कानून का सामना करना ही पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों और काम के साथ मजबूती से खड़ी है।