logo

मूड

ट्रेंडिंग:

देवर से प्यार कर बैठी भाभी, शादी से मना किया तो पूरा परिवार ही उजाड़ दिया

बुलंदशहर में शादी से इनकार करने पर एक महिला ने अपने देवर और 4 साल की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।

Bulandshahr News

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit: AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के खुर्जा इलाके में एक महिला ने शादी से इनकार करने पर अपने ही देवर और चार साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी। बाद में फांसी लगाकर खुदकुशी भी कर ली। स्थानीय लोग प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद को वारदात के पीछे की वजह बता रहे हैं।

 

यह मामला खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के नेहरूपुर गांव का है। शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक की जांच कर रहे कर्मचारियों ने पटरी के किनारे एक पेड़ पर महिला का शव लटका देखा। जब वे पास पहुंचे तो पेड़ के नीचे एक बच्ची और एक युवक के शव पड़े थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के रहने वाले देवी सरकार (32), उनके देवर सरल सरकार (28) और 4 साल की बेटी सावंती के रूप में हुई।

 

यह भी पढ़ें: सिलिंडर की मारामारी, लंबी कतार, बुजुर्ग को आ गया हार्ट अटैक, गई जान

देवर से शादी करना चाहती थी महिला

पुलिस की पूछताछ में महिला के पति अपेश्वर ने बताया कि उसकी पत्नी देवी और छोटे भाई सरल के बीच प्रेम संबंध थे। देवी अपने देवर सरल के साथ रहना चाहती थी और उस पर शादी का दबाव बना रही थी। सरल इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था और उसने शादी करने से साफ मना कर दिया था। इसी बात पर घर में आए दिन कलह होती थी।

 

जांच में सामने आया है कि वारदात से तीन दिन पहले पति-पत्नी के बीच भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद देवी अपनी बेटी को लेकर देवर के पास चली गई। जब सरल ने शादी से आखिरी बार इनकार किया तो देवी ने खौफनाक साजिश रची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार देवी ने पहले अपने देवर और अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या की और बाद में पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान भी दे दी।

 

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस के कारण ही बसपा बनानी पड़ी', कांशीराम जयंती से पहले बरसीं मायावती

काम की तलाश में आए थे बुलंदशहर

यह परिवार मूल रुप से पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर का रहने वाला था और खुर्जा की एक पॉटरी फैक्ट्री में मजदूरी करके अपना गुजारा करता था। देवी और उसका पति ढाई महीने पहले ही यहां आया था जबकि देवर पिछले छह महीने से यहां रह रहा था। देवी का एक 10 साल का बेटा भी है। वह गांव में अपने दादा के साथ था।

Related Topic:#UP News#Suicide case

और पढ़ें