तृणमूल कांग्रेस पार्टी महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के घर सोमवार को कोलकाता पुलिस पहुंच गई। सोशल मीडिया पर आई वीडियो में दिखा कि भारी संख्या में पुलिसकर्मी अभिषेक बनर्जी के घर पर तैनात दिखे। अभिषेक बनर्जी के कोलकाता के 188ए हरीश मुखर्जी रोड पर रहते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने यह कार्रवाई घर में अवैध निर्माण को लेकर कोलकाता नगर निगम की ओर से जारी किए गए एक नोटिस के बाद हुई। हालांकि, पुलिस के बनर्जी के घर पहुंचने का अभी तक कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है।
यह भी पढ़ें: पटना के होटल में लड़की को कमरे से खींच लिया, अब मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार
पूरा मामला क्या है?
दरअसल, रिपोर्टस् में अभिषेक बनर्जी के घर के कई हिस्सों में कथित तौर पर अवैध निर्माण से जुड़ा बताया जा रहा है। नगर निगम ने अभिषेक को इस मामले में सात दिन का नोटिस दिया था। सात दिनों के समयसीमा की यह अवधि आज खत्म हो गई है। अभिषेक नोटिस का समय पर जवाब नहीं दे पाए थे, जिसकी वजह से पुलिस उनके घर पहुंची।
यह भी पढ़ें: पहले किया इनकार, स्वर्ण कांता हटीं, कार्यवाही में शामिल होने को तैयार केजरीवाल
बढ़ सकती हैं अभिषेक की मुश्किलें
बता दें कि शांतिनिकेतन के अलावा अभिषेक बनर्जी के माता-पिता से जुड़ी संपत्तियों और उनकी कंपनी लीपस एंड बाउंस को भी नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। ऐसे में बंगाल में बीजेपी सरकार आते ही ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।