logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कोलकाता में सड़क पर कर दिया इंद्रधनुष जैसा पेंट, फिसलकर गिर रहे बाइक सवार 

कोलकाता में एक सड़क को रंग-बिरंगे रंगों से रंगकर सजाने की कोशिश कई गई। अब यह सजावट बाइक सवारों की दुश्मन बन गई है और वे फिसलकर गिर रहे हैं।

कोलकाता में पेंट की गई सड़क

कोलकाता में पेंट की गई सड़क, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले एक सड़क को सतरंगी रंगों से रंग दिया गया है। अब यह सड़क ऐसी हो गई है कि लोग इस पर फिसलकर गिरने लगे हैं। सवाल उठने के बाद शहरी विकास एवं नगर निकाय मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा है कि यह कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। दूसरी तरफ, इस सड़क पर चलने वाले बाइक सवारों को सबसे ज्यादा समस्या हो रही है। पेंट किए जाने के चलते सड़क पर घर्षण कम हो गया है और ब्रेक लगाते ही बाइक फिसल जा रही है। बाइक फिसलने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। अब विपक्षी दलों के साथ-साथ पर्यावरण विशेषज्ञों ने भी इस पर सवाल उठाए हैं।  

 

इस पर लगातार सवाल उठने के बाद एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटना की जांच का आदेश दिया है और कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय कुमार नंद को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा है। बता दें कि हाल ही में पश्चिम बंगाल सरकार ने शहर की कई सड़कों की सामान्य काली पिच या डामर वाली सतह को चमकीले रंगों से रंगा है। शहरी विकास एवं नगर निकाय मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि दक्षिण कोलकाता में गरियाहाट फ्लाईओवर, पूर्वी कोलकाता में चिंगरीघाटा फ्लाईओवर और शहर के मध्य में रेड रोड के एक हिस्से को सुरक्षा दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए इंद्रधनुषी रंगों से रंगा गया है।

 

यह भी पढ़ें: अंकिता भंडारी, दुष्यंत गौतम और 'VIP' कलंक, उत्तराखंड के आक्रोश का किस्सा क्या?

मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने क्या कहा?

अग्निमित्रा पॉल ने बताया था कि शहर को सुंदर बनाने और उसकी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए पार्क सर्कस के सेवन प्वाइंट क्रासिंग और गरियाहाट फ्लाईओवर के पास पारंपरिक बंगाली सजावटी कला ‘अल्पना’ भी बनाई गई है। उन्होंने कहा था कि ये रंग कुछ महीनों में उतर जाएंगे। दिन के दौरान चिंगरीघाटा फ्लाईओवर पर बारिश से गीली हुई इंद्रधनुषी रंगों वाली सड़क पर बाइक सवारों के फिसलने के वीडियो वायरल हुए। हालांकि, खबरगांव इन वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

जांच के बारे में अग्निमित्रा पॉल ने कहा है, 'मुख्यमंत्री ने हमें रंग से रंगने को लेकर मिली शिकायतों की जांच करने का निर्देश दिया है। कोलकाता पुलिस आयुक्त से भी इस मामले की जांच करने को कहा गया है।' उधर कांग्रेस, ममता बनर्जी की अगुवाई वाली ममता तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) ने दुर्गा पूजा से पहले शुरू की गई इस पहल के सुरक्षा संबंधी प्रभावों पर सवाल उठाए। ममता बनर्जी की पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘हाल में रंगा गया फ्लाईओवर मौत का जाल बन गया है। बारिश की पहली बौछार के साथ ही बाइक फिसलने की घटनाएं सामने आ रही हैं।’ पार्टी ने इस मामले में पॉल से जवाबदेही तय करने की मांग की।

 

यह भी पढ़ें: 'फोन टेप होता है, मैं आत्मदाह करूंगा', हल्द्वानी के विधायक के बयान से मची खलबली

विपक्ष ने उठाए सवाल

ममता बनर्जी की MTC ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘बंगाल के लोग सुरक्षित सड़कें चाहते हैं, खतरनाक बुनियादी ढांचा नहीं।’ प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आशुतोष चटर्जी ने भी मंत्री अग्निमित्रा पॉल और कोलकाता नगर निगम की आयुक्त एवं प्रशासक स्मिता पांडे को पत्र लिखकर सड़क पर सामान्य पेंट के इस्तेमाल से पैदा होने वाले संभावित सुरक्षा जोखिमों की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने अपने लेटर में कहा कि वाहनों की आवाजाही के लिए बनी सड़कों पर चमकदार पेंट का मनमाने ढंग से इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इससे टायरों की पकड़ कमजोर हो सकती है और फिसलने की आशंका बढ़ सकती है।

सीपीएम नेता पार्थ प्रतिम विश्वास ने भी फ्लाईओवर की सड़कों को रंगने की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'चमकीले और चिकने पेंट का इस्तेमाल सड़क सुरक्षा नियमों के खिलाफ है और सड़क निर्माण के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है। इससे खासकर बारिश के दौरान मोटर चालकों और बाइक सवारों की जान को खतरा होता है।’ पर्यावरणविद् सोमेंद्र मोहन घोष ने पीटीआई-भाषा से कहा कि शहर को सुंदर बनाने की कोई भी पहल स्वागत योग्य है लेकिन मोटर वाहनों की आवाजाही वाली सड़कों पर ऐसे पेंट के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में मशहूर हुए IIT बाबा की हुई मौत? पुलिस ने बताई सच्चाई

 

सोमेंद्र मोहन घोष ने बताया कि उन्होंने इस मामले में अग्निमित्रा पॉल और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा, ‘मैं चिंतित हूं। वाहनों के चलने वाली सड़क पर चमकदार ऑयल पेंट खतरनाक है और इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। सामान्य घरेलू पेंट से सड़क पर टायरों के चलने वाले पूरे हिस्से को कभी नहीं रंगना चाहिए। चमकदार पेंट एक चिकनी परत बना देता है। जब यह पानी, तेल या डीजल से गीला होता है, तो घर्षण गुणांक बहुत कम हो जाता है। इससे दोपहिया वाहन और कारें फिसल सकती हैं।

Related Topic:#West bengal news

और पढ़ें