logo

ट्रेंडिंग:

कुरुक्षेत्र में यज्ञ के दौरान मची 'महाभारत', चली गोलियां, हुआ क्या था?

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक यज्ञ के दौरान गोलीबारी और पथराव की घटना हुई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। यज्ञ में शामिल ब्राह्मणों पर लाठीचार्ज और गोलीबारी की गई।

Kurukshetra yagna firing

सांकेतिंक तस्वीर, Photo Credit: freepik

हरियाणा के कुरक्षेत्र में यज्ञ के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। कार्यक्रम स्थल पर पत्थरबाजी और लाठियां भी चली हैं। यज्ञ कार्यक्रम के आयोजक स्वामी हरि ओम दास के निजी सुरक्षा कर्मियों पर तीन लोगों को गोली मारने का आरोप लगा है।

 

गोली लगने से 3 लोग घायल हुए है और सभी का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, इस यज्ञ में अलग-अलग राज्यों से ब्राहम्ण आए हुए थे। बासी भोजन को लेकर यह विवाद बढ़ा है। 

 

यह भी पढ़ें: पूर्ण राज्य की मांग, सड़क पर मार्च, कांग्रेस का JK प्लान क्या है?

केशव पार्क में हुआ क्या?

बता दें कि महायज्ञ कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित किया गया था। यज्ञ में आए ब्रहाम्णों को बासी भोजन परोसा गया था, जिसका सभी ने विरोध किया। बढ़ते विरोध के बीच आयोजकों के सुरक्षा गार्डों और ब्रहाम्णों के बीच बहस तेज हो गई और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया की कार्यक्रम स्थल पर गोलीबारी हो गई। गार्डों ने गुस्से में फायरिंग कर दी जिसमें लखनऊ से आए आशीष को गोली लग गई। आशीष एक ब्रहाम्ण है। फिलहाल उनका अभी इलाज चल रहा है। 

 

18 मार्च को हुआ बवाल

यह मामला 18 मार्च का है जब 1008 कुंडीय शिव-शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में 1500 से अधिक ब्राहम्णों को बुलाया गया था। इनके ठहरने से लेकर खाने-पीने की व्यवस्था कार्यक्रम के आयोजकों ने की थी। ब्राहम्णों को आरोप है कि उन्हें यज्ञ के बाद बासी भोजन परोसा गया था।

 

ब्राहम्णों ने यह भी आरोप लगाया कि पहले दिन से ही आयोजक के सुरक्षा गार्ड उन्हें तंग कर रहे थे। बता दें कि यह महायज्ञ 27 मार्च तक चलेगा। इसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, राम विलास शर्मा, सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल समेत पार्टी के नेता शिरकत कर चुके हैं। 

 

यह भी पढ़ें: पंचायत में हुई बहस, साली पर बवाल, JJP नेता के सिर में मारी गोली

108 यज्ञ का लिया था संकल्प

दसअसल, स्वामी हरिओम ने 108 यज्ञ करवाने का संकल्प लिया है। थीम पार्क में होने वाला यह 102वां महायज्ञ था, जिसमें ब्रहाम्णों पर गोली और डंडे बरसाए गए। बता दें कि पहले भी यज्ञ के दौरान बहुत विघ्न पड़े थे। पहले यज्ञ में बारिश के पानी से यज्ञ कुंड डूब गए थे। दूसरे यज्ञ में अग्निकांड हो गया था। अब तीसरे यज्ञ में गोलीबारी और मारपीट की घटना हुई है। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap