logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जर्मनी में कुरुक्षेत्र के युवक की बेदर्दी से हत्या, 3 बदमाशों ने चाकू से ली जान

जर्मनी में डिलीवरी का काम करने वाले कुरुक्षेत्र के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं चला है। परिवार पार्थिव शरीर को वापस लाने की तैयारी में जुटा है।

Haryana News

विशु शर्मा। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय युवक की जर्मनी में बेरहमी से हत्या कर दी। घटना मंगलवार की है। परिवार के मुताबिक तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक युवक की पहचान कुरुक्षेत्र के महादेव मोहल्ला के रहने वाले विशु शर्मा के तौर पर हुई। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में तीन बदमाशों ने चाकू से वारकर उसकी निर्मम हत्या की। अभी तक हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चला है। 

 

विशु के पिता नीरज शर्मा ने बताया कि बेटा साल 2022 में पुर्तगाल गया था। परिवार ने जमीन बेचकर उसे विदेश भेजा था। एक साल बाद वह फ्रांस चला गया। यहां छह महीने का सैन्य प्रशिक्षण हासिल करने के बाद वहां की सेना में सालभर सेवा दी। बाद में विशु ने फ्रांस की सेना को छोड़ दिया और जर्मनी चला गया। यहां डिलीवरी का काम करने लगा। उसने डिलीवरी कर्मचारियों की एक टीम बना रखी थी।  

 

यह भी पढ़ें: BJP सांसद अनंत महाराज से पश्चिम बंगाल सरकार ने क्यों छीना बंग विभूषण पुरुस्कार?

सोमवार को हुई थी आखिरी बात

पिता ने आगे बताया कि बेटे से आखिरी बात सोमवार को हुई थी। बुधवार को रूममेट गौरव ने बताया कि तीन लोगों ने विशु को कमरे से बाहर बुलाया और चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। परिवार ने बताया कि जर्मनी में रहने वाले एक रिश्तेदार को भी पहचान करने की खातिर अस्पताल भेजा गया था।

 

परिवार अब पार्थिव शरीर को जर्मनी से भारत लाने की तैयारी में जुटा है। नीरज शर्मा ने बताया कि बेटा दीवाली पर आने वाला था। परिवार ने 20 लाख रुपये खर्च रुपये खर्च करके उसे विदेश भेजा था।

 

यह भी पढ़ें: 'हमारी जगह पाकिस्तान ने ली, मोदी जी देखते रह गए', राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

परिवार ने की कड़ी सजा की मांग

विशु के चाचा नितिन भारद्वाज थानेसर नगर परिषद के पूर्व पार्षद रह चुके हैं। उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की और कहा कि हत्याकांड से पूरा परिवार सदमे में है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही जर्मनी की पुलिस को विशु का शव झाड़ियों में मिला था। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्याकांड के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें