logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लेडी हार्डिंग के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने शुरू की हड़ताल, जानें पूरा विवाद

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के रजिस्टेंट डॉक्टर्स के साथ भीड़ ने बदसलूकी की है। इस घटना के बाद डॉक्टर्स ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।

lhmc resident doctor strike

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (Photo credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भगवान के बाद डॉक्टर्स ही हैं जो हमारी जान बचाने का काम करते हैं। वह दिन रात बिना थके काम करते हैं। इसके बावजूद हम अक्सर डॉक्टर्स के साथ मारपीट की घटना के बारे में सुनते हैं। हाल ही में दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर्स को भीड़ ने घेर लिया और उनके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की। इस घटना के बाद लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। 

 

इस मामले में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने LHMC के डायेरक्टर को पत्र लिखकर हड़ताल पर जाने और वैकल्पिक (गैर-आपातकालीन) सेवाओं से हटने के बारे में जानकारी दी है। डॉक्टर्स ऐसोसिएशन ने इस पत्र में अपनी मांगो को भी सामने रखा है।

 

यह भी पढ़ें-  बादशाह के क्लब पर चले थे बम, गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

रेजिडेंट डॉक्टर्स ने शुरू की हड़ताल

डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अपने पत्र में लिखा, 'कल रात एलएचएमसी के कैजुल्टी विभाग में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। सर्जरी रेजिडेंट के डॉक्टर्स के साथ भीड़ ने बदसूली और मारपीट करने की कोशिश की। इससे ना सिर्फ कर्मचारियों की सुरक्षा और गरिमा के साथ समझौता हुआ बल्कि अस्पताल के परिसर की सुरक्षा में भी चूक हुई। इस वजह से रेजिडेंट डॉक्टर तत्काल रूप से सभी वैक्लिपक सेवाओं को वापस ले रहे हैं'। 

 

डॉक्टर्स ने रखी ये मांगे

  • लेडी हार्डिंग के कैजुलटी और इमरजेंसी विभाग में बाउंसर या सिक्योरिटी को बढ़ाना चाहिए।
  • संस्थान को सभी दोषियों के खिलाफ एफआईआर करवानी चाहिए।
  • इमरजेंसी विभाग में मरीजों के साथ आने वाले लोगों को सिमित करें ताकि व्यवस्था और सुरक्षा बनी रहें।

यह भी पढ़ें-  शरीर पर लिखवाए 559 शहीदों के नाम, हाथ से लेकर पीठ तक बनवाए 636 टैटू

 

हमने इस बारे में रेजिडेंट डॉक्टर्स के अध्यक्ष डॉक्टर शारदा प्रसाद साहू से बात की। उन्होंने बताया कि रेजिडेंट्स डॉक्टर की हड़ताल शुरू हो गई है। कल रात भीड़ ने हमारे डॉक्टर्स के साथ बदसलूकी करने की कोशिश की। इसमें महिला डॉक्टर सीएमओ भी थीं, अन्य डॉक्टर और एक टेक्निशियन भी था। हालांकि किसी भी डॉक्टर को चोट नहीं आई। वे सभी लोग अपनी जान बचाकर निकल गए थे लेकिन इस तरह का व्यवहार सही नहीं है। हम चाहते हैं कि दोषियों पर कार्रवाई हो। फिलहाल इस मामले में एलएचएमसी की निर्देशक से बात चीत हो रही है।

 

 

 


और पढ़ें