logo

ट्रेंडिंग:

तंबाकू कंपनी मालिक के बेटे की लैंबॉर्गिनी का सड़कों पर उत्पात, कई को रौंदा

कानपुर में एक तंबाकू कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लैम्बोर्गिनी कार ने एक ऑटो और एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के कानपुर के ग्वालटोली इलाके में 8 फरवरी को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बेहद तेज रफ्तार लैम्बोर्गिनी कार ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। कार ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर बेकाबू होकर खड़ी हुई बाइक में जा घुसी। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। साथ ही सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त शिवम कुमार मिश्रा गाड़ी चला रहा था जो कि एक मशहूर तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे हैं। 

 

पुलिस के मुताबिक, कार केके मिश्रा के नाम पर रजिस्टर्ड है। घटना के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है। इस हादसे में 4 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: बैंड बाजा लेकर प्रताप बाजवा के घर प्रदर्शन क्यों करने जा रही आम आदमी पार्टी?

कैसे हुआ हादसा? 

चश्मदीदों का कहना है कि दिल्ली नंबर की यह लैम्बोर्गिनी बहुत तेज स्पीड में थी। ग्वालटोली के पास इसने पहले एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद ड्राइवर ने कार रोकने के बजाय उसकी रफ्तार और बढ़ा दी, जिससे कार बेकाबू हो गई। मोड़ के पास कार ने सड़क किनारे खड़े विशाल त्रिपाठी की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

जब यह सब हो रहा था, तभी वहां से गुजर रहे तौफीक नाम के एक व्यक्ति ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन भागते समय वह चोटिल हो गए। तौफीक उस वक्त कर्बला जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है।

 

यह भी पढ़ें: अब तक बचते रहे, अब तेज प्रताप ने नाम लेकर बता दिया कौन हैं 5 'जयचंद'

हादसे के बाद का मंजर 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और काफी बहसबाजी भी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। ग्वालटोली थाना प्रभारी संतोष गौड़ ने बताया कि शिवम के पीछे दूसरी गाड़ी में उनके बॉडीगार्ड चल रहे थे।

 

हादसे में शिवम को भी कुछ चोटें आईं, जिसके बाद उनके सुरक्षाकर्मी उन्हें अस्पताल ले गए। फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि पूरी घटना की जांच की जा सके।

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap