logo

ट्रेंडिंग:

बार-बार छुट्टी ले रही थीं IPS अदिति सिंह, DGP ने जूनियर को दिया उनका काम

IPS अदिति सिंह के बार-बार छुट्टी लेने के चलते हिमाचल प्रदेश के DGP ने उनका काम एक जूनियर अधिकारी को सौंप दिया है।

IPS Aditi Singh

आईपीएस अदिति सिंह, Photo Credit: Social media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हिमाचल प्रदेश में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत डीजीपी अशोक तिवारी ने 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह की जिम्मेदारियां अस्थायी रूप से एक जूनियर अधिकारी को सौंप दी हैं। आदेश के मुताबिक, अदिति सिंह के बार-बार छुट्टी लेने के कारण उनके कार्यालय के कामकाज पर असर पड़ रहा था। यह आदेश तत्काल रूप से लागू कर दिया गया है।

 

अदिति सिंह धर्मशाला स्थित राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की नॉर्दर्न रेंज में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात हैं। आधिकारिक आदेश में बताया है कि वह 8 जनवरी से 22 फरवरी के बीच 25 दिनों तक छुट्टी पर रहीं। लगातार अनुपस्थिति के चलते विभागीय कार्यों की निरंतरता प्रभावित होने की बात कही गई है।

अडिशनल SP को दे दिया काम

निर्देश के अनुसार, एडिशनल एसपी ब्रह्म दास भाटिया को अगली सूचना तक उनकी जिम्मेदारियां संभालने के लिए दिया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कार्य की निरंतरता बनाए रखने के लिए ब्रह्म दास भाटिया, अदिति सिंह की मौजूदगी में भी प्रशासनिक कार्यों से जुड़े रहेंगे। डीजीपी के आदेश में यह भी उल्लेख है कि अदिति सिंह दिसंबर में नैनीताल में आयोजित एक आधिकारिक मिड-करियर इंटरैक्शन प्रोग्राम में भाग लेने के कारण भी मुख्यालय से अनुपस्थित रही थीं। विभाग का कहना है कि नियमित उपलब्धता आवश्यक होती है।

 

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: 'हमसे खेल मत करो...', ट्रेड डील से बच रहे देशों को धमका रहे डोनाल्ड ट्रंप

25 दिन में कई बार अवकाश

आदेश में छुट्टियों का विवरण भी दिया गया है। अदिति सिंह 8 से 11 जनवरी तक आकस्मिक और बीमारी के कारण अवकाश पर थी। 12 जनवरी को एक दिन का आकस्मिक अवकाश लिया। 16 से 19 जनवरी के बीच तीन दिन का आकस्मिक और एक दिन का बीमारी के कारण अवकाश लिया। इसके बाद 8 फरवरी से 22 फरवरी तक उन्होंने 13 दिन का अवकाश और दो दिन बीमारी के कारण अवकाश लिया।

 

यह भी पढ़ें: टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट खिलाफ, फिर भी 15 फीसदी टैरिफ बढ़ा गए ट्रंप

 

आदेश में कहा गया है कि बार-बार अवकाश पर जाने से एसपी, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( SV&ACB ), नॉर्दर्न रेंज, धर्मशाला के कार्यालय के कार्य पर प्रभाव पड़ा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था कार्य की निरंतरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है और अगली सूचना तक जारी रहेगी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap