logo

ट्रेंडिंग:

'हमसे खेल मत करो...', ट्रेड डील से बच रहे देशों को धमका रहे डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन देशों को धमकी दी है, जिन्होंने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर नए सिरे से सोचना शुरू किया है।

President Donald Trump, Photo Credit: PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कुछ दिनों बाद उन देशों को चेतावनी दी है कि जिन्होंने हाल ही में अमेरिका के साथ व्यापार पर समझौता किया है। अमेरिका ने धमकी देने के अंदाज में कहा है कि अमेरिका के साथ ऐसे देश, खेल खेलने की कोशिश न करें। उन्होंने साफ इशारा किया कि ट्रेड डील से पीछे हटे तो नुकसान होगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मूर्खतापूर्ण फैसला बताया है। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर कोई देश अगर खेल खेलने की कोशिश करता है तो पहले से ज्यादा कठोर टैरिफ देना पड़ेगा। उन्होंने उन देशों को सबक सिखाने की धमकी भी दी है।

 

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ प्लान पर पानी फेरने वाली कंपनी की कहानी क्या है?

डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका:-
कोई भी देश जो सुप्रीम कोर्ट के इस अजीब फैसले के साथ खेल खेलना चाहता है, खासकर ऐसे देश, जिन्होंने वर्षों और दशकों तक अमेरिका को धोखा दिया है, उन्हें बहुत ज्यादा टैरिफ देना होगा। उससे भी बुरा, जिस पर वे हाल ही में सहमत हुए हैं। 

हिल गया है शेयर बाजार

डोनाल्ड ट्रंप के इन बयानों की वजह से बाजार अस्थिर बने हुए हैं। अमेरिकी टैरिफ से खुद अमेरिका के ही व्यापारी परेशान हैं। चीन के साथ कच्चे सौदों को लेकर उनकी डील प्रभावित हो रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने अब धमकी दी है कि अगर कोई देश, नए समझौतों को नहीं मानेगा तो उन्हें ज्यादा टैरिफ देना पड़ेगा। 

 

यह भी पढ़ें: टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट खिलाफ, फिर भी 15 फीसदी टैरिफ बढ़ा गए ट्रंप

किस बात पर बौखलाए हैं डोनाल्ड ट्रंप?

सुप्रीम कोर्ट ने 20 फरवरी 2026 को इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर एक्ट (IEEPA) के तहत लगाए गए ट्रंप के प्रमुख टैरिफ को रद्द कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यह कानून राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने की अनुमति नहीं देता। यह फैसला 6-3 के बहुमत से आया, जिसमें चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने अहम भूमिका निभाई थी।

टैरिफ जारी रखेंगे डोनाल्ड ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने फैसले के बाद अन्य कानूनी प्रावधानों का सहारा लेते हुए टैरिफ जारी रखने की योजना बना ली है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला उन्हें अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कहीं ज्यादा ताकतवर और कठोर टैरिफ लगाने की शक्ति देता है।

 

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को बताया गैर-कानूनी

नया क्या करने वाले हैं ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेडिंग पार्टनर्स पर नए लाइसेंस फीस लगाने की संभावना भी जताई है। शुक्रवार को ट्रंप ने ट्रेड एक्ट ऑफ 1974 की धारा 122 के तहत अस्थायी 10 प्रतिशत एक्सपोर्ट टैक्स का एलान किया था, जिसे बढ़ाकर उन्होंने 15 फीसदी कर दिया है।

Related Topic:#Donald Trump

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap