logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंचकूला शहर में घुसा तेंदुआ, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

पंचकूला शहर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब दोपहर को एक घर में तेंदुआ घुस गया।

Leopard in panchkula

इलाके में घुसा तेंदुआ। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के पंचकूला शहर में शनिवार को एक घर में तेंदुआ घुस आया। मामला पंचकूला के सेक्टर 6 का है। इलाके में जैसे ही तेदुए के घुसने की खबर फैली तो लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। लोग अपने घरों की बालकनी और छतों पर चढ़ गए और वहीं से वीडियो बनाने लगे।

 

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तेंदुआ एक घर से दूसरे घर में छलांग मार रहा है। जिस घर में तेंदुआ छलांग मार रहा है, उस घर के लोग अपनी बालकनी में मौजूद थे। आबादी एरिया में तेंदुए के घुसने से दहशत फैल गई। आसपास हड़कंप मचा हुआ है।

 

यह भी पढ़ें: UP: पति पर कुल्हाड़ी से हमला, मौत हुई तो 4 साल के बेटे के साथ भागी महिला

वन विभाग टीम पहुंची

इलाके में तेंदुए के घसने की सूचना लोगों ने वन विभाग टीम और पुलिस को दीपुलिस की टीम खबर पाकर फौरन मौके पर पहुंच गईवन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी है, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। 

 

बता दें कि पंचकूला में रिहायशी इलाके में तेंदुए के घुसने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले साल 2011 में पंचकूला के सेक्टर 10 में तेंदुआ घुस गया था।

 

यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन के खिलाफ चार्जशीट फाइल, क्या है संध्या थिएटर मामला?

मोरनी हिल्स से आया तेंदुआ

दरअसल, मोरनी हिल्स का जंगली क्षेत्र शहर के पास ही है, जहां से तेंदुए रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। एक दिन पहले ही मोरनी क्षेत्र के शिल्यों के दाबला गांव में भी तेंदुआ एक घर के भीतर घुस गया था। मगर, कुत्तों के भौंकने से परिजन जाग गए और शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

 

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें