logo

ट्रेंडिंग:

UP: पति पर कुल्हाड़ी से हमला, मौत हुई तो 4 साल के बेटे के साथ भागी महिला

यूपी के कानपुर में एक महिला पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है। पति की मौत के बाद से महिला फरार है। वह अपने साथ 4 साल के बेटे को भी ले गई है।

kanpur news

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI Generated Image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

उत्तर प्रदेश के कानपुर के टिकरा गांव में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति पर कुल्हाड़ी से बार-बार हमला करके उसकी हत्या कर दी। यह घटना तब हुई जब पति-पत्नी ने साथ में शराब पी और उनके घर पर तीखी बहस हो गई। जख्मी हालत में पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। बताया जा राह है कि पति की मौत की खबर मिलने के महिला अपने साथ 4 साल के बेटे को लेकर भाग गई।

 

मृतक पति की पहचान 45 साल के पप्पू के रूप में हुई है। लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, पप्पू एक टाइल और पत्थर बनाने वाली कंपनी में काम करता था। यह घटना बुधवार रात बिठूर इलाके में हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों का 4 साल का बच्चा एक कमरे में छिपा हुआ था, जिसे लेकर महिला भाग गई है।

 

पुलिस ने बताया कि महिला और उसका पति साथ में शराब पी रहे थे, तभी उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के दौरान उसने कथित तौर पर घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और उस पर कई बार हमला किया।

 

यह भी पढ़ें-- 600 गिरफ्तारी, हथियार-गांजा जब्त; नए साल से पहले दिल्ली में 'ऑपरेशन आघात 3.0'

दो घंटे तक झगड़ते रहे दोनों

पुलिस ने बताया कि शराब पीने के दौरान ही दोनों में झगड़ा हो गया। दोनों के बीच करीब दो घंटे तक झगड़ा चला। गुस्से में आकर महिला ने कुल्हाड़ी से कई बार पप्पू पर हमला कर दिया। खून से लथपथ होकर पप्पू फर्श पर गिर गया।

 

हमले के बाद महिला ने कथित तौर पर फर्श से खून के धब्बे साफ किए और अपने ससुराल वालों को गुमराह किया। हालांकि, डॉक्टरों ने बाद में साफ कर दिया कि ये चोट किसी तेज हथियार से हमला करने पर हुई है।

 

पप्पू की मां बिटोला देवी ने लाइव हिंदुस्तान को बताया कि उनके बेटे ने 2019 में वीरंगना से शादी की थी। उन्होंने बताया कि वीरंगना बांदा जिले के तिंदवारी की रहने वाली थी।

 

परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि वीरंगाना ने पप्पू को अस्पताल ले जाने से भी रोकने की कोशिश की थी। पप्पू के भाई संतोष ने कहा कि 'जब हम घर पहुंचे तो पप्पू की हालत नाजुक थी। जब हमने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की तो उसने हमसे बहस की और हिंसक हो गई।' उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने पप्पू को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

 

यह भी पढ़ें-- पार्टी, लिफ्ट और रेप, क्या है उदयपुर कांड की कहानी जिसमें CEO हुए गिरफ्तार?

पोस्टमॉर्टम में क्या सामने आया?

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में प्पू के सिर पर 10 से ज्यादा गंभीर चोट के निशान मिले हैं। कुल्हाड़ी के अलावा, हमले में कथित तौर पर बेलन और सिलबट्टे जैसी चीजों का भी इस्तेमाल किया गया था।

 

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है क्या यह पहले से प्लान किया गया था। डीसीपी (वेस्ट) दिनेश त्रिवाठी का मानना है कि यह कोई हादसा नहीं था। उन्होंने कहा, 'पति-पत्नी ने साथ में शराब पी थी और फिर पत्नी ने अपने पति पर हमला कर दिया।' उन्होंने यह भी कहा कि हमला जान से मारने के इरासे से ही किया गया था।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap