logo

मूड

ट्रेंडिंग:

‘विकास भी, विरासत भी’, IITF-2026 में लोकोमोटिव मॉडल बने आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का आयोजन किया गया है। यह आयोजन ‘विकास भी, विरासत भी’ की थीम पर हो रहा है जो लोगों को बहुत आकर्षित कर रहा है। 

IITF-2026

IITF-2026, Photo Credit- Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF-2026) में भारतीय रेल मंत्रालय का मंडप ‘विकास भी, विरासत भी’ की थीम के साथ आगंतुकों को आकर्षित कर रहा है। यह प्रदर्शनी आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित भारत के विजन के साथ-साथ भारतीय रेलवे की गौरवशाली विरासत, तकनीकी इनोवेशन तथा देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में उसकी भूमिका को प्रस्तुत कर रही है।

 

भारतीय रेल मंडप में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) द्वारा निर्मित यात्री वाहक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव (WAP-7) और मालवाहक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव ( WAG-9) के साथ-साथ निर्यात किए जाने वाले लोकोमोटिव के आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: 12वीं फेल ने खरीद ली MBBS की फर्जी डिग्री, सफदरजंग अस्पताल में कर रहा था ड्यूटी

आत्मनिर्भरता और निर्यात क्षमता

ये मॉडल बरेका की आधुनिक विनिर्माण क्षमता, तकनीकी दक्षता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय रेल की बढ़ती पहचान को दर्शाते हैं। मेले में पहुंचने वाले लोग इन लोकोमोटिव मॉडलों को विशेष रुचि के साथ देख रहे हैं और इनमें गहरा आकर्षण दिखा रहे हैं।

 

मंडप के बाहरी हिस्से में राजस्थान की स्थापत्य कला और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती जैसलमेर अमृत भारत स्टेशन की संरचना लगाई गई है। इसमें पारंपरिक वास्तुकला के साथ आधुनिक यात्री सुविधाओं और नई तकनीक का समन्वय दिखाया गया है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक ट्रेनें 

अंजी ब्रिज तथा न्यू डबल रेल लाइन मोकामा ब्रिज के मॉडल के अलावा बुलेट ट्रेन जोन, वंदे भारत, अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत स्लीपर की झलकियां भी प्रमुखता से प्रस्तुत की गई हैं।

 

यह भी पढ़ें: पुलिस बनकर बस रुकवाई, सर्राफा कारोबारी से लूटा सोना; कांस्टेबल समेत 5 गिरफ्तार

 

 मंडप में लगी इंटरैक्टिव स्क्रीन पर रेलवे की विरासत, तकनीकी उपलब्धियों और विकास परियोजनाओं से जुड़े वीडियो दिखाए जा रहे हैं। बच्चों के लिए रोचक क्विज भी आयोजित किया गया है, जिससे वे नई परियोजनाओं और तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें