logo

मूड

ट्रेंडिंग:

12वीं फेल ने खरीद ली MBBS की फर्जी डिग्री, सफदरजंग अस्पताल में कर रहा था ड्यूटी

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एक शख्स फर्जी डिग्री के आधार पर डॉक्टर के तौर पर काम कर रहा था। राजस्थान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

ramkishore

रामकिशोर माहावर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एक शख्स फर्जी डिग्री का इस्तेमाल कर नौकरी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 12वीं तक की पढ़ाई भी नहीं कर पाया है। इसके बावजूद उसने कथित तौर पर फर्जी एमबीबीएस और एमडी डिग्रियां खरीदी थीं। इन्हीं डिग्रियों के आधार पर आरोपी ने सफदरजंग अस्पताल में डॅाक्टर के रूप में काम किया। पुलिस ने आरोपी को 8 नवंबर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा फर्जी डिग्री बेचने वाले 3 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।

 

इस मामले के आरोपी रामकिशोर माहावर को पुलिस ने 8 नवंबर को ही गिरफ्तार किया था। इसके बाद 26 नवंबर को राजस्थान पुलिस ने बताया कि आरोपी रामकिशोर सफदरजंग में जूनियर रेजिडेंट की नौकरी करने के साथ-साथ दूसरे अस्पतालों में सोनोग्राफी का काम भी करता था। इस मामले को लेकर पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (SOG) विशाल बंसल ने बताया कि रामकिशोर माहावर ने 12वीं  क्लास, एमबीबीएस और एमडी के फर्जी सर्टिफिकेट 5 लाख 50 हजार रुपये में खरीदे थे। इन्हीं सर्टिफिकेट के आधार पर उसने दिल्ली मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराया था। फिर जून 2025 में सफदरजंग अस्पताल में काम करना शुरू कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक गाड़ियों के शोरूम में लगी आग, 26 स्कूटी और 7 ई-रिक्शा जलकर राख

आरोपी ने नौकरी के दौरान क्या किया?

पुलिस की जांच-पड़ताल के मुताबिक, आरोपी रामकिशोर ने सफदरजंग में नौकरी हासिल करने के बाद भी अपना फर्जीवाड़ा नहीं रोका। उसने मेडिकल रेडियो डायग्नोसिस (DMRD) में एक फर्जी डिप्लोमा हासिल किया और दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑन-कॉल सोनोग्राफी का काम किया।

 

पुलिस के अनुसार, इससे पहले रामकिशोर माहावर ने अगस्त 2024 से अप्रैल 2025 तक सर गंगा राम अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट के तौर पर काम किया था। इसी दौरान उसे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस रैकेट का पता चला था, जिसके बाद उसने भी डिग्रियां खरीद लीं। इससे पहले रामकिशोर माहावर 2016 से 2022 के बीच दौसा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में काम करता था, जहां वह डॉक्टर के असिस्टेंट के रूप में काम करता था। यहीं रामकिशोर ने अल्ट्रासाउंड करना सीखा था।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं वर्धमान जैन जिन्होंने तिरुमाला मंदिर में चढ़ाए 206 करोड़ के 46 गहने?

 कैसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा?

राजस्थान पुलिस ने फर्जी डिग्रियों के खिलाफ 6 अक्टूबर 2024 को जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी, जब राजस्थान मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार ने जयपुर के अशोक नगर पुलिस स्टेशन में आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इन लोगों ने फर्जी डिग्रियों का इस्तेमाल करके खुद को मेडिकल प्रैक्टिशनर के तौर पर रजिस्टर कराया था। इसी मामले की आगे की जांच-पड़ताल में पुलिस ने आरोपी रामकिशोर को गिरफ्तार किया।

फर्जी डिग्री बनाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

जब पुलिस फर्जी डिग्रियां बनाने वाले गिरोह की तलाश में जुटी, तो उसे पता चला  कि पश्चिम बंगाल का सत्यजीत पाणिग्रही ग्राहकों से डील करता था, मध्य प्रदेश का मनीष मांझी सर्टिफिकेट बनाता था और उत्तर प्रदेश का खुर्रम तौफीक उन्हें विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर अपलोड करता था।

 

यह भी पढ़ें: मेडिकल चेकअप के बाद मिल रही शराब, MP में ठेके के बाहर बैठे डॉक्टर

 

पुलिस ने रामकिशोर से बाकी आरोपियों के बारे में पूछताछ की थी। इसके बाद पुलिस ने मुंबई में 18 नवंबर को आरोपी सत्यजीत को गिरफ्तार किया। उसके बाद 21 नवंबर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दूसरे आरोपी मनीष मांझी को गिरफ्तार किया। आखिर में 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से खुर्रम तौफीक को गिरफ्तार किया।


और पढ़ें