logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'लव जिहाद' का रामायण कनेक्शन ढूंढ लाए CM योगी, 'आयुष मलिक' की ओर इशारा है?

उत्तर प्रदेश में शामली में हुए एक धर्मांतरण की चर्चा पूरे देश में हो रही है। सीएम योगी ने इस अध्याय को 'लैंड जिहाद' बताया है। पढ़ें रिपोर्ट।

Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली में आयुष मलिक धर्मांतरण केस का बिना जिक्र किए उसे लैंड जिहाद का मामला बताया है। आयुष के पिता देवराज मलिक, बार-बार दावा कर रहे हैं कि उनके बेटे आयुष मलिक का धर्मांतरण, सिर्फ जमीन हड़पने की लालच में किया गया है। आयुष ने शामली में एक महिला जिम ट्रेनर के प्यार में अपना धर्म बदल लिया है और मुसलमान बन गए हैं। अब उनका नाम रहमान या मोहम्मद अली बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रामायण काल में भी लैंड जिहाद जैसी कोशिशें हुईं थीं लेकिन राम ने उनका संहार कर दिया था। उन्होंने केरल के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि लव जिहाद पर केरल हाई कोर्ट ने कथित तौर पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि ऐसे मामलों पर सचेत होना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: कौन था पाकिस्तानी मौलाना इसरार अहमद, जिसकी तकरीरें सुनकर मुसलमान बना आयुष मलिक?

योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश:-
हमें आश्चर्य होती है, केरल हाई कोर्ट ने 2009 और 2011 में इस पर चिंता व्यक्त की थी कि यह धार्मिक जनसांख्यिकी को बदलने की साजिश है। हमने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया। हमने उत्तर प्रदेश में 2020 में इस पर सख्त कानून बनाया था। हमें सचेत रहना होगा। जिसने राम को अपने जीवन का आदर्श बनाया है, उसका कल्याण हुआ है।

'मारीच और सुबाहु लैंड जिहाद कर रहे थे'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'ऐसी रुकावटें हर काल में खंड में आएंगी, समाज में मिलकर सबको तैयार रहना होगा। यही स्थिति हम सबको उस लैंड जिहाद जुड़े हुए लोगों से बचाएगा। आखिर मारीच और सुबाहु क्या कर रहे थे, खर और दूषण क्या कर रहे थे,  लैंड जिहाद के अभियान से ही जुड़े थे। 

लैंड जिहाद के रामायण कनेक्शन पर क्या कहा?

सीएम योगी ने कहा, 'जबरन कब्जा कर लेना, जबरन किसी जमीन देखी, वहां अपना तंबू गाड़ दिया, यह बंद होना चाहिए था। भारत की धरती, उन आक्रांताओं के लिए, जिनकी भारत के प्रति आस्था नहीं है, जो भारत के प्रति निष्ठा नहीं रखते, भारत के संस्कारों का सम्मान नहीं कर सकते हैं, उन लोगों के लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती है। एकदम नहीं हो सकती है।'

 

 



यह भी पढ़ें: 'पर्दे में रहती थी, नंगा कर दिया...', इस्लाम और बीवी पर आयुष मलिक ने क्या बताया?

ताड़का किसे बताया?

सीएम योगी ने कहा, 'दंडाकारण्य खर-दूषण के आतंक के तबाह था। वनों को उजाड़ दिया। याद करना जब नकारात्मक ताकतें वर्च्स्व में आएंगी, ऐसे ही तहस-नहस करेंगे। जो रावण के समय में किया था। शैक्षिक संस्थानों को दूषित किया। वे शैक्षणिक संस्थानों को दूषित करेंगे जैसे मारीचि और सुबाहू करते थे। भगवान राम को जब महर्षि विश्वामित्र अपने साथ लेकर गए तो सबसे पहला सामना किससे हुआ? जब लोगों को शक हुआ कि क्या यही राम हैं तो उनका सामना किससे हुआ ताड़का से।'

यह भी पढ़ें: 'मैं मुसलमान हूं', शामली धर्म परिवर्तन केस में चांदनी के पति का नया दावा

'चाचा और मामा आते हैं कुसंग की ओर ले जाते हैं'

सीएम योगी ने कहा, 'सुबाहु को तो बस्तर में ही स्वाहा कर दिया था, मारीच कई योजन दूर जाकर गिरा था। उसकी समझ में आ गया था कि गलत दिशा में जा रहे हैं, रावण आता है तो उसने मना किया। चाचा और मामा किसी व्यवस्था में पड़ते हैं तो उसे कुसंग में ही ले जाते है। सन्मार्ग पर नहीं ले जाते हैं, शकुनी दुर्योधन के पाले में पड़ा तो महाभारत करा दिया। मारीच रावण के संग में आया तो उसने रावण का पक्ष चुना।'

Related Topic:#Yogi Adityanath

और पढ़ें