logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मैं मुसलमान हूं', शामली धर्म परिवर्तन केस में चांदनी के पति का नया दावा

उत्तर प्रदेश के शामली में कथित धर्म परिवर्तन मामले में चांदनी कुरैशी के पति आयुष मलिक ने दावा किया है कि वह मुस्लिम हैं। उन्होंने अपनी पत्नी और ससुर की गिरफ्तारी का भी विरोध किया है।

Chandni Qureshi husband claims he is Muslim

चांदनी कुरैशी और पति आयुष मलिक, Photo Credit: Social Media

उत्तर प्रदेश के शामली में कथित धर्म परिवर्तन का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मेडिकल स्टोर के मालिक के बेटे आयुष मलिक और चांदनी कुरैशी से जुड़े विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चांदनी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में चांदनी के पति का एक नया बयान सामने आया है, जिसमें उसने खुद को मुस्लिम बताया है।

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आयुष मीडिया से बात करते हुए अपनी पत्नी और ससुर की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए दिख रहे हैं। अपने बयान में उन्होंने कहा, 'मेरे परिवार ने हमें परेशान करने के लिए यह फर्जी केस किया है और मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल किया है, अल्हम्दुलिल्लाह मैं एक मुस्लिम हूं।'

 

यह भी पढ़ें: दुल्हन प्रेमी संग भागी, छोटी बहन से कराने लगे शादी तो उसका भी प्रेमी आ गया

कैसे शुरू हुआ विवाद?

शामली के दयानंद नगर निवासी देवराज मलिक ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके बेटे आयुष मलिक को सुनियोजित तरीके से प्रेम संबंध में फंसाया गया। बाद में उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। शिकायत के अनुसार, काजीवाड़ा निवासी चांदनी कुरैशी और उसके परिवार के कई सदस्य इस कथित साजिश में शामिल थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चांदनी समेत 10 लोगों को नामजद किया है।

 

FIR में आरोप लगाया गया है कि करीब चार वर्ष पहले आयुष और चांदनी के संबंध को वैध दिखाने के लिए एक कथित निकाहनामा तैयार कराया गया था। शिकायतकर्ता का दावा है कि आरोपियों ने आयुष पर मानसिक दबाव बनाया, परिवार के अन्य लोगों को भी धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने की कोशिश की और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके अलावा आयुष की कमाई और परिवार की संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश के आरोप भी लगाए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: फिर खुला विक्रमशिला सेतु, अब मिलेगी हाईटेक सर्विस; आज से दौड़ेंगे वाहन

महापंचायत के एलान से बढ़ी हलचल

इस बीच बघरा स्थित योग साधना आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने 12 जून को शामली में हिंदू महापंचायत बुलाने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। किसानों से ट्रैक्टर लेकर आने और व्यापारियों से कुछ समय के लिए दुकानें बंद रखने का भी अनुरोध किया गया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।


और पढ़ें