logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दुल्हन प्रेमी संग भागी, छोटी बहन से कराने लगे शादी तो उसका भी प्रेमी आ गया

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दुल्हन अपनी शादी से ठीक पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई। फिर उसकी छोटी बहन को दुल्हन बनाया गया। शादी के दौरान उसका प्रेमी भी मंडप में आ गया।

representative image of wedding Scene

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शादी का माहौल उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब शादी से ठीक पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इसके बाद परिवार वालों ने उसकी छोटी बहन को दुल्हन बनाकर शादी कराने का फैसला किया। जिसके बाद मामला और उलझ गया, जब छोटी बहन का प्रेमी भी वहां पहुंच गया। यह पूरा मामला बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक मैरिज हॉल का है।

 

जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर-बरेली रोड स्थित एक मैरिज हॉल में शादी का आयोजन किया गया था। निर्धारित समय पर दूल्हा बारात लेकर पहुंच गया और शादी की रस्मों की तैयारी शुरू हो गई। इसी दौरान परिवार के लोगों को पता चला कि दुल्हन शुक्रवार रात अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई है। बताया जा रहा है कि वह अपने साथ शादी के लिए रखे गए गहने भी ले गई थी।

 

यह भी पढ़ें: मुंगेर में संघ प्रमुख, सियासी चर्चा के बीच बिहार स्वयंसेवकों को देंगे मंत्र

छोटी बहन को बनाया गया दुल्हन

दुल्हन के फरार होने के बाद लड़की पक्ष के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई। शादी टूटने और सामाजिक बदनामी के डर से परिजनों ने दुल्हन की छोटी बहन की शादी दूल्हे से कराने का फैसला किया। परिवार के दबाव में उसे मंडप में बैठा दिया गया। हालांकि, जब दूल्हे को इस बारे में जानकारी मिली तो उसने दूसरी लड़की से शादी करने पर आपत्ति जताई और इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

 

मामला तब और उलझ गया, जब छोटी बहन का प्रेमी भी मैरिज हॉल पहुंच गया। उसने अपनी प्रेमिका की शादी का विरोध किया और उसे मंडप से उठाने की कोशिश की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और शादी समारोह में मौजूद लोग भी विवाद में शामिल हो गए।

 

यह भी पढ़ें: नकल करते पकड़ा तो दरोगा पिता को बुला करवाई गुंडई, देहरादून में SI सस्पेंड

मारपीट, फायरिंग और पुलिस जांच

बहस कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। मैरिज हॉल के बाहर दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवाद के दौरान फायरिंग भी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के कारण सड़क पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है।


और पढ़ें