logo

मूड

ट्रेंडिंग:

28 साल पुराना केस, पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल को 3 साल की जेल, 36 हजार जुर्माना

लखनऊ की एमपीएमएलए कोर्ट ने सरकारी भवन में तोड़फोड़ व आगजनी के 28 वर्ष पुराने मुकदमे में पूर्व राज्य सभा सांसद बनवारी लाल कंछल सहित तीन को तीन- तीन वर्ष की सजा सुनाई और तीनों को 36- 36 हजार रुपये जुर्माना जमा करने के आदेश दिए।

Banwari Lal Kanchhal

सपा के पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारी लाल कंछल, Photo Credit : Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 28 साल पुराने आगजनी, मारपीट और सरकारी भवन में तोड़फोड़ के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सदस्य और व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल समेत तीन लोगों को तीन-तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने प्रत्येक दोषी पर 36-36 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जिन दो अन्य लोगों को सजा सुनाई गई है, उनमें हुकुमचंद अग्रवाल और देशराज अग्रवाल शामिल हैं। अदालत ने तीनों की जमानत निरस्त कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। यह मामला वर्ष 1998 में लखनऊ के व्यापार कर भवन में घुसकर अधिकारियों से मारपीट, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ और एक सरकारी गाड़ी में आग लगाने से जुड़ा है।

यह पूरा मामला 12 अगस्त 1998 का है। उस समय लखनऊ के हजरतगंज स्थित व्यापार कर भवन में हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई थी। तत्कालीन असिस्टेंट कमिश्नर प्रशासन व्यापार कर एमएम कटिहार ने इस मामले में हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी दिन असिस्टेंट कमिश्नर प्रवर्तन क्षेत्र-बी ठाकुर प्रसाद की ओर से भी घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।अभियोजन पक्ष के मुताबिक, घटना के दौरान व्यापार कर भवन में सरकारी कामकाज चल रहा था। इसी बीच बनवारी लाल कंछल और उनके साथियों पर बड़ी संख्या में लोगों के साथ भवन परिसर में पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगा था। मामले में सरकारी कामकाज में बाधा डालने, भवन और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ करने तथा आगजनी के आरोप भी लगाए गए थे।

250 लोगों के साथ भवन में पहुंचने का आरोप

अभियोजन की ओर से अदालत में बताया गया कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटना के बाद व्यापार कर भवन पहुंच गए थे। इसके बावजूद दोपहर करीब 1:15 बजे बनवारी लाल कंछल, मोतीलाल अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता, श्रीनिवास अग्रवाल, हुकुमचंद अग्रवाल और देशराज अग्रवाल समेत कई लोग करीब 200 से 250 लोगों के साथ भवन परिसर में पहुंचे थे।आरोप था कि भीड़ में शामिल लोगों के पास लाठी-डंडे और असलहे थे। उन्होंने सरकारी काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस दौरान भवन परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ और कई लोगों को चोटें आई थीं।

 

यह भी पढ़ें: UP में 18 लाख परिवारों का PM आवास अटका! 30 लाख आवेदन आए, सत्यापन बेहद धीमा

सरकारी गाड़ी में लगा दी थी आग

इस मामले में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का भी गंभीर आरोप लगा था। अभियोजन के अनुसार, आरोपियों ने व्यापार कर भवन और वहां खड़े कई सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की थी। इतना ही नहीं, व्यापार कर अधिकरण के अध्यक्ष की एंबेसडर कार संख्या यूपीएम-2771 में आग लगा दी गई थी। घटना के बाद विभागीय अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।करीब 28 साल तक चले इस मुकदमे में अदालत के सामने अभियोजन पक्ष ने नौ गवाह पेश किए।

 

आरोपों को साबित करने के लिए पांच दस्तावेजी साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए। इन्हीं गवाहों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराया।

बनवारी लाल कंछल समेत तीन को जेल

इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल, हुकुमचंद अग्रवाल और देशराज अग्रवाल को दोषी करार दिया था। 17 नवंबर को अदालत ने तीनों की जमानत निरस्त कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। इसके बाद सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 24 नवंबर की तारीख तय की गई थी।मंगलवार को विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने तीनों दोषियों को तीन-तीन साल के कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही प्रत्येक पर 36 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इस तरह तीनों पर कुल 1 लाख 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: लखीमपुर में ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत, पिता-पुत्र सहित चार की मौत; छह घायल

दो आरोपियों की मुकदमे के दौरान मौत, एक बरी

पुलिस ने इस मामले में बनवारी लाल कंछल, मोती चंद्र अग्रवाल, हुकुमचंद अग्रवाल, देशराज अग्रवाल, श्रीनिवास अग्रवाल और राजेंद्र कुमार अग्रवाल के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान मोती चंद्र अग्रवाल और श्रीनिवास अग्रवाल की मौत हो गई। वहीं, अदालत ने राजेंद्र अग्रवाल को पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने के कारण दोषमुक्त कर दिया।इस तरह 1998 में दर्ज हुए मामले में करीब 28 साल बाद अदालत का फैसला आया है। पूर्व राज्यसभा सदस्य और व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल समेत तीन लोगों को अब इस मामले में जेल की सजा काटनी होगी।


और पढ़ें