logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जमीन हड़पने के लिए पहले किया अपहरण, फिर बनाया अश्लील वीडियो, दो गिरफ्तार

लखनऊ पुलिस ने एक शख्स का अपहरण करके उसे नशीला पदार्थ पिलाने और ब्लैकमेल करके जमीन हड़पने के मामले में दो को अरेस्ट किया है।

Lucknow kidnapping

प्रतीकात्मक तस्वीर।

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मेंएक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने लखनऊ पुलिस ने एक शख्स का अपहरण करके उसे नशीला पदार्थ पिलाने और ब्लैकमेल करके जमीन हड़पने का मामला सामने आया। पुलिस ने मामले में शामिल एक प्रापर्टी डीलर और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार किया।

 

शनिवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने पीड़ित का अश्लील वीडियो बनाकर उसके परिवार को धमकाया। पुलिस ने एक बयान में कहा कि गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के मोहरीकला की रीता सैनी की शिकायत पर शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया था। 

 

यह भी पढ़ें: क्रूज हादसा: दिल्ली के प्रदीप ने बचाई कई जान, मगर परिवार के 3 लोगों को खोना पड़ा

शिकायतकर्ता ने क्या आरोप लगाए?

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सुनील शुक्ला और उसके साथियों ने उनके पति हरिओम शिव वनमाली का अपहरण किया, उन्हें नशीला पदार्थ पिलाया और आपत्तिजनक हालत में वीडियो-फोटो बनाकर परिवार को धमकाया, ताकि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा सके।

30 साल की महिला साथी अरेस्ट

पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर 35 साल के सुनील शुक्ला और उसकी 30 साल की महिला साथी आकांक्षा पांडे को सुशांत गोल्फ सिटी के सरयू अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल काले रंग की एसयूवी कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने कहा कि इसके अलावा राजू और नरेंद्र कुमार समेत अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

 

यह भी पढ़ें: तरबूज निकला बेकसूर! मुंबई में एक ही परिवार में हुई 4 मौतों ने पुलिस को उलझाया

आरोपियों का कबूलनामा

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे पीड़ित की जमीन खरीदना चाहते थे, लेकिन उसकी पत्नी के इनकार करने के बाद साजिश रची। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन्होंने 28 अप्रैल को पीड़ित को बहला-फुसलाकर गेस्ट हाउस बुलाया, नशीली शराब पिलाई और आपत्तिजनक वीडियो बनाया, ताकि ब्लैकमेल किया जा सके।

 

पुलिस ने बताया कि सुनील शुक्ला के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने कहा कि आकांक्षा पांडे का नाम भी इस मामले में सामने आया है तथा मामले की जांच जारी है।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें