logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लखनऊ में शादी से इनकार पर भड़का सिरफिरा, युवती पर फेंका एसिड, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक सिरफिरे आशिक ने युवती पर तेजाब से हमला कर दिया। वहीं बचाव करने आए माता-पिता पर भी चाकू से हमले किया घायल कर दिया।

Lucknow Crime News

लखनऊ में सिरफिरे ने युवती पर फेंका एसिड।(Photo Credit: KGMU Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से बेहद ही खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिर ने एक युवती पर रात को घर में घुसकर तेजाब फेंक दिया। बताया जा रहा है कि युवती ने आरोपी से शादी करने से इनकार किया था। आरोपी ने युवती के माता-पिता पर भी चाकू से हमला किया। हमले में दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए। तीनों पीड़ितों को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बरफ खाना मोहल्ला का बताया जा रहा है।

 

आरोपी ने घटना को अंजाम रात के 3 बजे के आसपास दिया। बताया जा रहा है कि सिरफिरा चुपके से रात में युवती के घर में घुसा। उसके बाद आरोपी ने युवती पर तेजाब डालकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाव करने आए माता-पिता पर भी उसने चाकू से हमला कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में बच्ची की हत्या की साजिश, पुलिस ने ट्रिपल मर्डर के आरोपी को दबोचा

शादी से इनकार करने पर उठाया खौफनाक कदम

बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवती से शादी करने को कहा था। जिसे युवती ने ठुकरा दिया था। इसी बात से नाराज होकर बदला लेने के लिए आरोपी ने यह हमला किया। हमले के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। जिसे सुनने के बाद पड़ोसी वहां आए। सभी पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा। तीनों घायलों को केजीएमयू पहुंचाया गया। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, युवती के पिता कारपेंटर का काम करते हैं। लड़की की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वहीं लड़की के पिता के सिर पर चाकू से चोट लगी है। चाकू के वार से लड़की के मां का चेहरा कट गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं रात में हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है।


और पढ़ें