logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मैंने कहा सोना मत खरीदो, लोगों ने मेरी बात, आज पैसे बच गए'- PM मोदी

UP की राजधानी लखनऊ में लखनऊ में राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने एक वर्ष पहले सोने की खरीदारी कम करने के लिए कहा था। देखो आज सोने के दाम कम हो गए।

Prime Minister Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, Photo Credit- Social Modi

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में सोने की खरीदारी, पीएसयू कंपनियों के शेयर और युवाओं के भविष्य को लेकर कई अहम बातें कहीं। पीएम मोदी ने एक साल पहले देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों ने उनकी बात मानी और सोने की खरीदारी कम की। आज लोग उनसे कह रहे हैं कि मोदी जी, आपकी बात मानने से हमारे पैसे बच गए।

 

प्रधानमंत्री ने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आह्वान को भी याद किया और कहा कि देश का चरित्र आज भी वैसा ही है। जब देश के सामने कोई जरूरी बात रखी जाती है तो लोग उसका साथ देते हैं।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने देशवासियों से अपील की थी कि अगर बहुत जरूरी न हो तो एक साल तक सोना न खरीदें। देश के लोगों ने उनकी बात को गंभीरता से लिया और सोने की खरीदारी कम की। उन्होंने कहा कि आज लोग उन्हें बता रहे हैं कि उनकी अपील मानने से उनके पैसे बच गए।

 

पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का उदाहरण देते हुए कहा कि जब शास्त्री जी ने देशवासियों से एक समय का भोजन छोड़ने की अपील की थी, तब पूरे देश ने उनका साथ दिया था। आज भी देशवासियों में वही भावना दिखाई देती है।

पीएसयू शेयर खरीदने की सलाह का भी किया जिक्र

पीएम मोदी ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों यानी पीएसयू के शेयरों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब लोगों से पीएसयू कंपनियों के शेयर खरीदने की बात कही गई थी, तब कई लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था। कहा जाता था कि ये कंपनियां घाटे में चल रही हैं और इनका भविष्य अच्छा नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने उनकी बात पर भरोसा करके पीएसयू कंपनियों के शेयर खरीदे, आज उन्हें इसका फायदा मिल रहा है। उन्होंने इस उदाहरण के जरिए देश की आर्थिक संभावनाओं और सरकारी कंपनियों की बदलती स्थिति का संदेश दिया।

 

यह भी पढ़ें: बिजनौर में जहरीली फली खाने से 2 बच्चियों की मौत, तीसरी गंभीर, दिल्ली रेफर

डिग्री नहीं, अब हुनर से बनेगी पहचान

प्रधानमंत्री ने युवाओं के भविष्य को लेकर बड़ा संदेश देते हुए कहा कि आने वाला समय हुनर और कौशल का होगा। उन्होंने कहा कि आप लिखकर रख लीजिए, वक्त बदल रहा है। केवल कागजी प्रमाणपत्र लेकर कोर्ट-टाई पहनकर चलने वालों को अब पहले जैसी अहमियत नहीं मिलेगी। बाजार में उन लोगों की मांग बढ़ेगी, जिनके पास काम करने का हुनर और वास्तविक कौशल होगा। पीएम मोदी ने कहा कि जिसके पास हुनर है, उसी की बाजार में पूछ होगी। भारत को विश्व की कौशल राजधानी बनाने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका रहने वाली है।

2027 में ग्रेटर नोएडा में जुटेंगे दुनिया भर के युवा

पीएम मोदी ने युवाओं को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया कि भारत वर्ष 2027 में वर्ल्ड स्किल्स एशिया प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में होगा। इसमें एशिया और दुनिया के कई देशों के युवा हिस्सा लेने पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के अनेक देशों के नौजवान उत्तर प्रदेश आएंगे और प्रदेश को उनकी मेजबानी करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश को अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

 

यह भी पढ़ें: 2027 की तैयारी में जुटी सपा, अखिलेश बोले- सीट नहीं, जीत मायने रखती है

यूपी की कानून व्यवस्था पर भी बोले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि आज प्रदेश में लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। खासकर युवाओं और लड़कियों को भय के माहौल में नहीं रहना पड़ता। उन्होंने कहा कि लड़कियां रात 11 बजे भी काम करके सुरक्षित अपने घर पहुंच रही हैं। पीएम ने इसे प्रदेश में लगातार किए जा रहे प्रयासों और परिश्रम का परिणाम बताया। 


और पढ़ें