logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जिस बेटी का किया अंतिम संस्कार, वह 25 महीने बाद लौटी घर, चौंक गए घरवाले

यूपी की राजधानी लखनऊ में लापता बेटी का घरवालों ने नाले में मिले शव से पहचान कर अंतिम संस्कार कर दिया था। 25 माह बाद अचानक बेटी घर वापस आ गई। पढ़ें रिपोर्ट।

news image

प्रतीकात्मक फोटो, AI इमेज। Photo Credit : Chat GPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और परिवार दोनों को हैरान कर दिया। जिस शिवानी को मृत मानकर परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया था, वही 25 महीने बाद अचानक जिंदा घर लौट आई। जिस शव की पहचान शिवानी के रूप में की गई थी, डीएनए जांच में वह उसका नहीं निकला था। अब शिवानी के लौटने के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर वह इतने समय तक कहां थी और जिस युवती का शव मिला था, वह किसका था।

बीकेटी के नवीकोट नंदना निवासी गुड्डी देवी ने अपनी बेटी शिवानी की शादी भीखापुरवा निवासी आनंद सिंह से की थी। परिवार का आरोप था कि शादी के बाद ससुरालवाले दहेज के लिए शिवानी को परेशान करते थे। परेशान होकर शिवानी मायके चली आई थी। इसी बीच परिवार को जानकारी मिली कि आनंद ने दूसरी शादी कर ली है। 2 अप्रैल 2024 की सुबह शिवानी यह कहकर घर से निकली थी कि वह ससुराल से अपना आधार कार्ड लेने जा रही है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद 4 मई 2024 को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

शिवानी समझकर कर दिया अंतिम संस्कार

16 जुलाई 2024 को सैरपुर इलाके में आईआईएम के पीछे नाले में एक युवती का शव मिला था। परिवार ने उसकी पहचान शिवानी के रूप में की। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।इसके बाद पुलिस ने पति आनंद सिंह, देवर वीरू, सास शीला देवी, ससुर अमर सिंह, नंद पूजा सिंह, काजल सिंह और आनंद के मामा सुशील सिंह के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ भी की गई थी।

यह भी पढ़ें: 'लड़की बन जाओ शादी कर लूंगा', वादे पर किन्नर ने लिंग बदलवा लिया तो कर दिया इनकार

डीएनए रिपोर्ट ने पलट दी पूरी कहानी

शव की पहचान को लेकर पुलिस ने डीएनए जांच कराई। 16 सितंबर 2025 को आई रिपोर्ट में साफ हो गया कि नाले में मिला शव शिवानी का नहीं था। इसके बाद पुलिस ने मामले से दहेज हत्या की धाराएं हटा दीं और ससुराल पक्ष के लोगों के नाम भी मुकदमे से हटा दिए। मामले को अपहरण की धाराओं में बदल दिया गया। पुलिस के साथ परिवार भी शिवानी की तलाश में जुटा रहा।

25 महीने बाद अचानक घर पहुंची

शनिवार को शिवानी अचानक जिंदा अपने घर पहुंच गई। उसे सामने देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए। परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शिवानी से पूछताछ की है कि वह इतने लंबे समय तक कहां थी और अब अचानक घर कैसे पहुंची।एसीपी बीकेटी विकास पांडेय के मुताबिक, सोमवार को शिवानी का कोर्ट में बयान कराया जाएगा। उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: बेटी को ‘मुर्गा’ बनाया तो भड़का पिता, प्रिंसिपल की शर्ट फाड़ी और थप्पड़ बरसाए

 बड़ा सवाल- आखिर लाश किसकी थी?

शिवानी के जिंदा लौटने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस युवती के शव को शिवानी समझकर परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया था, उसकी असली पहचान अब सबसे बड़ी पहेली बन गई है। पुलिस पुराने मामले के सभी तथ्यों और शिवानी के बयान को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है।

Related Topic:#UP News#Crime News

और पढ़ें