logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मैड संधू हत्याकांड का शूटर अहमदाबाद से हुआ गिरफ्तार, अमृतसर ला रही पुलिस

पांच दिन पहले अमृतसर में मैड संधू की हत्या करने के आरोपी एक शख्स को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। अब उसे अमृतसर लाया जा रहा है।

मैड संधू और परमिंदर काका

मैड संधू और परमिंदर काका, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब के अमृतसर में 3 अक्तूबर को एक हत्या हुई थी। पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। अब इसी केस में गुजरात के अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद है। कहा जा रहा है कि वह गोल्डी ढिल्लों गिरोह से जुड़ा है।

 

मैड संधू पर हुए हमले के बाद पुलिस ने कहा था कि दो गोलियां चलाई गई थीं। गोलियां मैड संधू को लगी थीं। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उनकी मौत हो गई। इस हत्याकांड के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस और अकाली दल ने पंजाब की सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (AAP) को आड़े हाथ लिया था।

पुलिस ने क्या बताया?

अहमदाबहाद के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (क्राइम) अजित राजियन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए परमिंदर काका की भूमिका शूटर की थी। उसने संधू पर गोली चलाई थी। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकल का इंतजाम भी उसी ने किया था। पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों ने संधू पर गोलीबारी की थी। यह घटना अमृतसर के लोहड़का रोड इलाके में हुई थी। राजियन ने कहा कि गिरफ्तारी और जांच की और जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: SIR के खिलाफ पटना में हुआ प्रदर्शन, तेजस्वी यादव को गाड़ी में बिठाकर ले गई पुलिस

 

अब यह भी पता लगाया जा रहा है कि परमिंदर ने किसके इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि हत्या की योजना किसने बनाई, हमलावरों को निर्देश किसने दिए और वारदात के बाद वे पंजाब से बाहर कैसे गए, इन चीजों के बारे में पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि परमिंदर को लेकर अमृतसर पुलिस अहमदाबाद से आ रही है। 

कौन थे मैड संधू?

मैड संधू सोशल मीडिया पर मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर जाने जाते थे। वह पॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मेकअप और लैंगिक मुद्दों पर बात करते थे। उनके इंस्टाग्राम पर 2.26 लाख फॉलोअर थे। उन्होंने पंजाबी फिल्म 'ओए भोले ओए' में भी काम किया था। उन्हें अपनी शैली और फैशन को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना भी झेलनी पड़ी थी।

 

यह भी पढ़ें: 'हमारी कोई योजना नहीं है', जंतर-मंतर जाने की चर्चाओं पर बजरंग दल का जवाब

 

मैड संधू का पूरा नाम मधुसूदन संधू था और वह एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बेटे थे। समलैंगिक होने के चलते उनकी आलोचना होती थी लेकिन वह इसे नजरअंदाज करने के साथ-साथ इस कम्युनिटी के लिए लगातार आवाज उठाते रहते थे। कुछ महीने पहले एक निहंग सिख ने संधू के वीडियो और पहनावे पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि संधू के वीडियो का युवाओं पर बुरा असर पड़ेगा।

Related Topic:#Crime News

और पढ़ें