logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा प्रहार, शूटर अंगद राय की 9.30 करोड़ की संपत्ति कुर्क

यूपी के गाजीपुर जिले में पुलिस ने मुख्तार अंसारी गैंग के शूटयूपी के गाजीपुर जिले में पुलिस ने मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अंगद राय की 9.30 करोड़ की संपत्ति सोमवार को कुर्क कर दी। पुलिस उसकी अन्य संपत्तियों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। पढ़ें रिपोर्टर अंगद राय की 9.30 करोड़ की संपत्ति सोमवार को कुर्क कर ली। पुलिस उसकी अन्य संपत्तियों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। पढ़े रिपोर्ट

Mukhtar ansari gang

कुर्की की कार्रवाई करते अधिकारी व पुलिस, Photo Credit : Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में माफिया नेटवर्क के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने सोमवार को मुख्तार अंसारी गैंग के सक्रिय शूटर अंगद राय उर्फ झूलन राय की 9 करोड़ 30 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क कर दी। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई पूरी कर संपत्ति पर नोटिस चस्पा किया और मुनादी भी कराई।

 

पुलिस के अनुसार, अंगद राय लंबे समय तक मुख्तार अंसारी गिरोह का सक्रिय सदस्य और शूटर रहा है। उसके खिलाफ गाजीपुर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। जांच के दौरान उसकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान होने पर न्यायालय से कुर्की का आदेश प्राप्त किया गया, जिसके बाद सोमवार को कार्रवाई अमल में लाई गई।

 

यह भी पढ़ें: रायबरेली: सपा बूथ अध्यक्ष शशिधर यादव की हत्या, इलाके में हड़कंप, सियासत तेज

9.30 करोड़ की संपत्ति पर प्रशासन का कब्जा

 

कुर्क की गई संपत्ति की बाजार कीमत करीब 9.30 करोड़ रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संपत्ति पर कुर्की की नोटिस चस्पा करते हुए स्पष्ट किया कि न्यायालय की अनुमति के बिना इस संपत्ति की खरीद-बिक्री, हस्तांतरण, कब्जा परिवर्तन या किसी भी प्रकार का लेन-देन करना कानूनन अपराध होगा।

 

गैंग के आर्थिक नेटवर्क पर प्रहार

 

गाजीपुर पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उनके आर्थिक नेटवर्क को भी पूरी तरह ध्वस्त करना है। इसी रणनीति के तहत गैंग से जुड़े लोगों की अवैध संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े अन्य लोगों की संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

 

यह भी पढ़ें: 4200 करोड़ का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 19 दिन में 3 बार क्यों धंसा?

माफिया के खिलाफ जारी है अभियान

 

प्रदेश में माफिया और संगठित अपराध के खिलाफ सरकार का अभियान लगातार जारी है। हाल ही में प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद से जुड़ी 110 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की कथित बेनामी संपत्तियों पर भी प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई की थी। अब गाजीपुर में मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क किए जाने को उसी अभियान की अहम कड़ी माना जा रहा है।


और पढ़ें