logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कुत्ते के पट्टे से पत्नी का गला घोटा, बाद में खुद भी फंदे से लटक गया

बेंगलुरु में एक शख्स ने पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। गुरुवार को दोपहर हुआ झगड़ा खूनी खेल में बदल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bengaluru News

पति-पत्नी की फाइल फोटो। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बाद में खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दंपती के बीच अक्सर झगड़ होता था। झगड़े की वजह से शख्स पिछले चार दिनों से काम पर भी नहीं गया था। वह बेंगलुरु के चन्नममनकेरे अचुकट्टू इलाके में अपने माता-पिता और पत्नी के साथ रहता था।

 

आरोपी पति की पहचान 30 वर्षीय मनोज विश्वकर्मा के तौर पर हुई है। उसकी पत्नी सपना विश्वकर्मा चार महीने की गर्भवती थी। गुरुवार को मनोज ने कुत्ते के पट्टे से पहले पत्नी सपना का गला घोटा और बाद में उसी पट्टे से खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक मनोज का परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, लेकिन उसका जन्म और लालन-पालन बेंगलुरु में हुआ है। वह कारपेंटर का काम करता था।

 

यह भी पढ़ें: 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, सरकार ने सख्त किए इस्तीफे के नियम

 

पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पिछले चार दिनों से मनोज काम पर भी नहीं किया गया। गुरुवार की दोपहर भी दोनों में झगड़ा हुआ था। इसी दौरान मनोज ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। दोनों की तीन साल पहले शादी हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। केस दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। 

वारदात का कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस ने बताया कि पति ने नायलॉन की रस्सी से पहले पत्नी का गला घोंटा और बाद में उसी रस्सी से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक घर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो पड़ोस में रहने वाले लोगों और मकान मालिक ने पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी और सहायक पुलिस आयुक्त मौके पर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने पर अंदर व्यक्ति पंखे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही घटना के असल कारणों का पता चल सकेगा।

 

यह भी पढ़ें: महिला पर थार चढ़ाई, अस्पताल ले गए; मौत हुई तो वापस घटनास्थल शव छोड़ा

आजमगढ़ से परिवार का नाता

मनोज का परिवार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला है। हालांकि पिछले कई वर्षों से परिवार बेंगलुरु के चन्नाम्मनकेरे अचुकट्टू थाना क्षेत्र के लक्ष्मप्पा गार्डन स्थित एक मकान में किराये पर रहता है।


और पढ़ें