logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सरकार फांसी रुकवाए', सऊदी अरब में पंजाब के शख्स को मिली मौत की सजा

पंजाब के एक व्यक्ति को सऊदी अरब में फांसी की सजा मिली है। परिवार ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने और फांसी रुकवाने की गुहार लगाई है।

Representative Image of Handcuffs

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit: Meta Ai)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब के पठानकोट जिले का रहने वाला एक शख्स सऊदी अरब में फंस गया है। तीन साल से परिवार उसकी रिहाई का इंतजार कर रहा है। व्यक्ति की पहचान बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। अब परिवार ने पंजाब सरकार और केंद्र से मदद की गुहार लगाई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब की अदालत ने मादक पदार्थ मामले में बलविंदर सिंह को मौत की सजा सुनाई है।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बलविंदर सिंह पिछले 10 वर्षों से दुबई में बतौर ट्रक ड्राइवर नौकरी करते थे। उनके एक साथी ने सऊदी अरब में रहने वाले एक बुजुर्ग तक दवा पहुंचाने को कहा। गलती यह हुई कि बलविंदर सिंह ने पैकेज को जांचा नहीं। यूएई और सऊदी अरब की सीमा पर जब गाड़ी की जांच हुई तो पैकेट में मादक पदार्थ मिले। जबकि परिवार का दावा है कि बलविंदर सिंह को यह नहीं पता था कि उसमें क्या है।  

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली से अबू धाबी की फ्लाइट रद्द, उड़ान से पहले आई तकनीकी खराबी; 200 लोग फंसे

 

जांच में नशीला पदार्थ मिलने पर सऊदी अधिकारियों ने बलविंदर सिंह को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ स्थानीय अदालत में मुकदमा चलाया। जहां उन्हें नशा तस्करी का दोषी पाया गया। सऊदी अरब की अदालत ने बलविंदर सिंह को मौत की सजा सुनाई है। 

 

यह भी पढ़ें: इमरान खान की बहन गिरफ्तार, छावनी बना इस्लामाबाद; बड़े आंदोलन की तैयारी

 

पठानकोट के सुजानपुर का रहने वाला परिवार पिछले तीन साल से बलविंदर सिंह की रिहाई की गुहार लगा रहा है। परिवार का दावा है कि वह नशा तस्करी में शामिल नहीं थे। परिवार ने पंजाब सरकार केंद्र सरकार से मामले में दखल देने और तुरंत रिहाई की गुहार लगाई। उनका कहना है कि बलविंदर को नहीं पता था कि पैकेट में क्या था? अगर उन्हें यह पता तो कभी नहीं ले जाते। परिवार ने सरकार से फांसी रुकवाने की भी अपील की। 

Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें