logo

मूड

ट्रेंडिंग:

⁠पहले जीता भरोसा, फिर शराब पिलाकर रेता प्रेमिका के पति का गला

UP की राजधानी लखनऊ में प्रेम संबंध में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया।

accused in police custody

पुलिस हिरासत में पकड़े गए आरोपी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में 13 और 14 सितंबर की मध्यरात्री हुई 32 वर्षीय रामबाबू मौर्य की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, पति को अपने प्रेम संबंधों में बाधा मानकर पत्नी पुष्पा ने अपने रिश्तेदार और प्रेमी नीरज मौर्य के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। नीरज ने रामबाबू को शराब पिलाने के बाद घरेलू चाकू से उसका गला रेत दिया।

 

मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने करीब 180 से 200 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस की मदद ली। जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी पुष्पा और उसके प्रेमी नीरज मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल घरेलू चाकू भी बरामद किया गया है।

रिश्तेदार से शुरू हुआ प्रेम संबंध

पुलिस पूछताछ में पुष्पा ने बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले रामबाबू से हुई थी। कुछ समय बाद कानपुर के बिठूर निवासी उसके रिश्तेदार नीरज मौर्य से प्रेम संबंध हो गए। इसकी भनक पति को लगी तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। रामबाबू ने नीरज का घर आना-जाना बंद करा दिया। इसके बाद पुष्पा और नीरज ने रामबाबू को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, नीरज ने पहले रामबाबू का भरोसा दोबारा जीतने की योजना बनाई। इसके तहत उसकी मोटरसाइकिल गायब करवाई गई और बाद में नीरज ने ही उसे बरामद कराने का नाटक किया। इससे रामबाबू का भरोसा उस पर दोबारा कायम हो गया और उसका घर आना-जाना शुरू हो गया।

 

यह भी पढ़ें: पिता की चिता पर पक रहा था मीट, बेटे ने देखा तो मचा हड़कंप; 3 गिरफ्तार

घर से निकलकर दिया वारदात का मौका

पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन पुष्पा ने पति से कहा कि वह बालाजी दर्शन के लिए जा रही है। उसके घर से निकलने के बाद नीरज ने रामबाबू को पार्टी के बहाने कृष्णानगर बुलाया। आरोप है कि नीरज ने वहां रामबाबू को शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया तो घरेलू चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद नीरज मौके से फरार हो गया। खुद को बचाने के लिए उसने मृतक के भाई को भी गुमराह करने वाली सूचना दी। वहीं, शक से बचने के लिए पुष्पा घर वापस लौटी और परिजन के सामने रोने-बिलखने का नाटक करने लगी।

 

रामबाबू के भाई श्याम बाबू मौर्य की तहरीर पर कृष्णानगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। डीसीपी साउथ मो. मुश्ताक के निर्देशन में गठित चार पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, CCTV फुटेज और सर्विलांस के जरिए जांच आगे बढ़ाई। जांच में पुलिस को पत्नी पुष्पा और नीरज की भूमिका का पता चला। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और नीरज की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया।

 

यह भी पढ़ें: लखीमपुर के स्कूल में गोलीकांड, टीचर की हत्या; आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

हत्या के मामले में जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार, आरोपी नीरज मौर्य पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कानपुर नगर के बिठूर थाने में वर्ष 2018 में हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related Topic:#UP News#Crime News

और पढ़ें