logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्भवती महिला को पति ने मार डाला, नदीं में फेंके लाश के टुकड़े

हैदराबाद में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या की और लाश के टुकड़े नदी में फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

Crime

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: FreePik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

तेलंगाना के हैदराबाद से एक ऐसी वारदात सामने आई है,जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। हैदराबाद में मेडिपल्ली के उपनगर बालाजी हिल्स में एक व्यक्ति को अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर उसके शव के अंगों को ठिकाने लगाते हुए पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले ही सिर, हाथ और पैर मूसी नदी में फेंक चुका था। जब पुलिस की टीम उसके घर की तलाशी लेनी पहुंची तो महिला का धड़ उसके घर में बरामद हुआ। 21 साल की स्वाति पांच महीने की गर्भवती थी। उसके पति महेंद्र पर उसकी हत्या करने का आरोप है। 

 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महेंद्र एक कैब ड्राइवर है। उसने अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने ब्लेड से उसका सिर, हाथ और पैर काट दिए तथा शरीर के कुछ हिस्सों को मुसी नदी में फेंक दिया। शरीर के अंगों को ठिकाने लगाते हुए वह पकड़ा गया, जिसके बाद उसके घर पर छापा मारकर पीड़िता के शरीर के कुछ हिस्से बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि उसने शरीर के अंगो को अलग-अलग प्लास्टिक के बैग में भर दिया था। वह तीन बार शरीर के अंग फेंकने नदी पर गया था। पुलिस नदी में फेंके गए अंगो को बरामद करने की कोशिश कर रही है। 

 

यह भी पढ़ें-- गुटखे के लिए पति ने नहीं दिए पैसे, पत्नी ने बच्चों संग खाया जहर

क्या है पूरा मामला?

27 साल का आरोपी समाला महेंद्र रेड्डी और उसकी पत्नी स्वाकि के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। उसने पारिवारिक विवादों को लेकर अक्सर होने वाले झगड़ों के कारण पत्नी बी. स्वाति का गला घोंट दिया। इसके बाद अपराध छिपाने के लिए उसने हेक्सा ब्लेड से शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। टुकड़े करने के बाद वह लाश को ठिकाने लगा रहा था और अपनी पत्नी के लापता होने का ड्रामा करने लगा।

 

बाद में उसने अपनी बहन को फोन करके बताया कि उसकी पत्नी लापता हो गई है। जब उसकी बहन को शक हुआ और उसने एक रिश्तेदार को इसके बारे में बताया। इसके बाद रिश्तेदार ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी को पुलिस स्टेशन लाया गया। डीसीपी ने बताया कि उसने फिर से हत्या को गुमशुदगी की घटना बताने की कोशिश की लेकिन पूछताछ के दौरान उसने अपनी पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया।

नहीं मिले शव के अंग 

इस मामले को लेकर मलकाजगिरी जोन की डीसीपी पी. वी. पद्मजा ने बताया, 'आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। महेंद्र ने स्वाति के सिर, हाथ और पैर मुसी नदी में फेंक दिए थे और  गोताखोरों को अभी तक ये अंग नहीं मिले हैं। महिला का धड़ उसके घर में छिपा हुआ मिला।' डीसीपी ने कहा कि हमने फोरेंसिक सबूत जमा किए हैं। शव की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और तेजी से जांच और सुनवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: निक्की मर्डर केस: दहेज हत्या के इस मामले पर हंगामा क्यों, पूरी कहानी

दोनों की हुई थी लव मैरिज 

पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी और पीड़िता दोनों ने जनवरी 2024 में आर्य समाज में उन्होंने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वे हैदराबाद में एक किराए के घर में रहने लगे। एक महीने बाद ही उनके बीच झगड़े शुरू हो गए थे। अप्रैल 2024 में महिला ने विकाराबाद पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने पंचायत में दोनों के बीच सुलह करवा दी। 

शोक में परिवार

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार शोक में है। पीड़िता की मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। स्वाति के पिता ने बताया कि उनके और महेंद्र के बीच कुछ अनबन थी। अनबन के कारण उन्होंने उससे बातचीत बंद कर दी थी। पिता ने कहा कि मेरी बेटी कहती थी कि वह ठीक है लेकिन महेंद्र उसे तंह करता था। परिवार ने मांग की कि आरोप को सजा मिलनी चाहिए।  


और पढ़ें