logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गुटखे के लिए पति ने नहीं दिए पैसे, पत्नी ने बच्चों संग खाया जहर

महिला की उम्र 26 साल थी। पति के घरवालों ने कहा कि उसे गुटखा खाने की लत थी, जिसकी वजह से उसके पति से अक्सर अनबन होती थी।

Gutkha

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI Generated Image । Photo Credit: Sora)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक महिला ने गुटखे को लेकर जान दे दी। महिला ने न केवल खुद को मारा, बल्कि अपने 3 बच्चों को जहर दे दिया, जिनमें से 2 की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। महिला और उसके पति के बीच गुटखे पर लड़ाई हुई थी। महिला का नाम ज्योति यादव था। उसकी उम्र 26 साल थी।

महिला को गुटखे की लत थी। उसने अपने पति बब्बू यादव से गुटखा लाने के लिए कहा था। बब्बू पेशे से ड्राइवर है। उनसे शनिवार को गुटखा खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी झगड़ा करने लगी। देर शाम तक उसने जहर खा लिया और अपने बच्चों को भी जहर दे दिया।

यह भी पढ़ें: निक्की मर्डर केस: दहेज हत्या के इस मामले पर हंगामा क्यों, पूरी कहानी

खुद जहर खाया, बच्चों को भी खिला दिया

बब्बू जब काम से घर लौटा तो देखा कि उसका 4 साल का बेटा दर्द से तड़प रहा है, रो रहा है और कह रहा है कि मां ने कुछ कड़वी चीज खिला दी है। एक साल की बच्ची सांस नहीं ले पा रही थी और ज्योति खुद भी गंभीर स्थिति में घर में पड़ी थी। 

बेटी ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम 

घरवाले आनन-फानने में उन्हें लेकर मझगांव के एक अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। उसका नाम बुलबुल था। तीनों को सतना जिला अस्पताल भेजा गया, उनकी हालत बिगड़ती गई। ज्योति और उसकी 4 साल की बेटी चंद्रमा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: 'स्कॉर्पियो और बुलेट दी, तब भी बेटी को मार डाला', बोले निक्की के पिता

गुटखे को लेकर होती रहती है लड़ाई 

महिला के 5 वर्षीय बेटे दीपचंद की हालत भी गंभीर है। उसका इलाज जारी है। परिवारवालों का कहना है कि महिला और उसके पति के बीच गुटखे को लेकर लड़ाई चलती रहती थी। वह हर दिन गुटखा खाती थी, जिस पर पति टोकता था। पति का कहना था कि इसका बच्चों पर भी बुरा असर पड़ेगा। डॉक्टर और पुलिस ने कहा है कि जहर पूरे शरीर में फैल गया था। मझगांव ब्लॉक के मेडिकल अधिकारी रूपेश सोनी ने के कहा जब तक परिवार पहुंचा, जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। 


और पढ़ें