logo

मूड

ट्रेंडिंग:

 चलती ट्रेन से लापता हुआ युवक, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी; अब तक नहीं मिला सुराग

उत्तर प्रदेश का एक युवक रांची से पटना जा रहा था, तभी वह चलती ट्रेन से लापता हो गया। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। फिलहाल पुलिस शख्स की तलाश नहीं कर पाई है।

two friend in train

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का रहने वाला एक युवक चलती ट्रेन से लापता हो गया। 31 साल के देवपालिक गुप्ता रांची से पटना जाने के लिए ट्रेन में बैठे थे। उनके साथ एक दोस्त भी ट्रेन में सफर कर रहा था। दोपहर के समय देवपालिक पैंट्री कार से कुछ खाने का सामान लेने गए, जिसके बाद वह लौटे ही नहीं। देवपालिक के दोस्त ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस देवपालिक की खोजबीन में जुटी है। फिलहाल देवपालिक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

 

ट्रेन से लापता हुए देवपालिक गुप्ता जन सुराज पार्टी में डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर के तौर पर काम करते हैं। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान में पढ़ाई की थी। देवपालिक के अचानक गायब होने से उनके परिवार और दोस्त बेहद दुखी हैं। फिलहाल पुलिस लापता देवपालिक की तलाश में जुटी हुई है।

 

यह भी पढ़ें: 'पंजाब में किसी को कानून का डर है?' मोगा फायरिंग में 2 की मौत पर बरसे BJP नेता

क्या है पूरा मामला?

देवपालिक के दोस्त गौतम कुमार ने पीटीआई के पत्रकारों को बताया कि वे दोनों जनशताब्दी एक्सप्रेस से रांची से पटना जा रहे थे। यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर रवाना हुई थी। इसके करीब 10 मिनट बाद देवपालिक ने उनसे कहा कि वह कुछ खाने का सामान लेने के लिए पैंट्री कार जा रहे हैं। इसके बाद काफी देर हो गई लेकिन वह वापस नहीं लौटे।तब गौतम ने देवपालिक को कॉल किया, तो उनका फोन स्विच ऑफ बता रहा था।

 

इसके बाद गौतम ने ट्रेन में देवपालिक की तलाश की। इसके बावजूद वह नहीं मिले। ट्रेन के मुरी जंक्शन पर रुकते ही गौतम कुमार ने राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के सामने देवपालिक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुटी है लेकिन अब तक देवपालिक के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार के जैन मंदिर में हुई चोरी, 8 ताले तोड़कर चोरों ने 25 हजार रुपये चुराए

CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस

इस मामले को लेकर मुरी जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के निरीक्षक संजीव सिंह ने कहा, “हम मुरी जंक्शन के CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं। अब तक यह साफ हो गया है कि देवपालिक गुप्ता रांची के बाद ट्रेन के पहले ठहराव मुरी में ट्रेन से नहीं उतरे थे। उनका मोबाइल फोन भी बंद है।” इसके साथ ही एक अन्य अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस और आरपीएप कर्मियों की संयुक्त टीम देवपालिक की तलाश कर रही है।

Related Topic:#State News

और पढ़ें