logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जायदाद के लिए उजाड़ा पूरा परिवार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में खत्म हुआ खूनी खेल

जायदाद के लालच में एक युवक ने महिला और उसके चार मासूम बच्चों को ईटों से कुचलकर मार डाला। वारदात के बाद भाग रहे इस हत्यारे को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के आंबेडकरनगर में एक बहुत ही दुखद घटना हुई थी। यहां एक शख्स ने जायदाद के लिए एक महिला और उसके चार छोटे बच्चों को जान से मार दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है। यह घटना अकबरपुर कोतवाली के मुरादाबाद मोहल्ले की है। 2 मई को एक घर में चार बच्चों की लाशें मिलीं। इन बच्चों को ईटों से मार-मारकर खत्म किया गया था। बच्चों की मां, गाजिया खातून, उस समय घर पर नहीं थी। सबको लगा कि शायद मां ने ही बच्चों को मारा है लेकिन अगले दिन घर से 100 मीटर दूर एक खाली प्लॉट में गाजिया की भी लाश मिल गई। उसके शरीर पर भी चोट के निशान थे। इससे पता चला कि किसी ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया है।

 

पुलिस ने जब जांच की तो 19 साल के आमिर का नाम सामने आया। आमिर मीरानपुर का रहने वाला था। पुलिस की टीमें उसे ढूंढ रही थीं। सोमवार की सुबह करीब 5 बजे पुलिस को खबर मिली कि आमिर नेवटिया बाईपास के पास छिपा है। जब पुलिस और एसओजी की टीम वहां पहुंची तो आमिर ने मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश की। भागते समय उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर पड़ा। खुद को फंसता देख उसने पुलिस पर गोली चला दी।

 

यह भी पढ़ें: मुंडन की खुशियां मातम में बदली, गंगा में डूबने से दो बहनों समेत चार की मौत

एनकाउंटर में क्या-क्या हुआ?

आरोपी आमिर की तरफ से चलाई गई गोली एसओजी प्रभारी विनोद यादव की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। इस दौरान आमिर को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर और एक सिपाही भी घायल हुए हैं। पुलिस को मौके से एक बिना नंबर वाली बाइक, एक बंदूक और गोली मिली हैं।

 

यह भी पढ़ें: सिलाई मशीन और नौकरी के नाम पर महिलाओं से 12 लाख की ठगी, 2 गिरफ्तार

एसपी ने क्या बताया?

एसपी प्राची सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह हत्या पूरी तरह से जायदाद और लालच के चक्कर में की गई थी। आमिर उस महिला की संपत्ति हड़पना चाहता था। वह गाजिया खातून पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। जब गाजिया ने शादी से मना कर दिया, तो उसने पहले गाजिया को मारा और फिर सबूत मिटाने के लिए उसके चारों बच्चों हिना (9), खुशी (7), अरब (5) और जैद (2) को भी मार डाला।

Related Topic:#UP News#UP Police

और पढ़ें