logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'चोर की तरह भाग गया, ये तो दंगा करवा देगा', किस पर भड़क गए मनोज तिवारी? 

BJP सांसद मनोज तिवारी एक एक वीडियो पर जन सुराज ने सवाल उठाए हैं। जन सुराज का कहना है कि मनोज तिवारी अब बांकीपुर के लोगों को चोर बता रहे हैं।

Manoj Tiwari, Viral News

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, Photo Credit - Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद मनोज तिवारी एक युवक पर भड़क गए। मनोज तिवारी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच भीड़ में मौजूद एक युवक ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का नाम लेते हुए 'विजय थलापति' कह दिया। इसको लेकर मनोज तिवारी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने उस शख्स को चोर कहते हुए पुलिस से कहा कि वह स्थिति संभाले वरना ऐसे लोग दंगा करा देंगे। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
 

यह घटना रविवार की बताई जा रही है। मनोज तिवारी बांकीपुर के चिरैयाटांड़ स्थित कुम्हार टोली में प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। उनकी सभा में एक युवक नीले रंग की टीशर्ट पहने हुए वहां मौजूद था, उसने मनोज तिवारी की ओर देखकर 'विजय थलापति' बोल दिया। बताया जा रहा है कि युवक जन सुराज पार्टी का समर्थक है, इसलिए उसने उनके सामने विजय थलापति का नाम लिया।

 

यह भी पढ़ें: पहले चिराग और नीतीश, अब आठवले की एंट्री, यूपी में बढ़ी BJP की टेंशन

 

युवक की हरकत पर भड़के मनोज तिवारी

मनोज तिवारी युवक के इस हरकत के बाद तुरंत भाषण रोककर मंच से ही कहा, 'ऐ ब्लू टीशर्त वाले भइया, आप यहां क्या करने आए हो। जा के अपना प्रचार करो, जहां करना हो।' उन्होंने पुलिस वालों से कहा, 'भाई पुलिसवाले आप क्या कर रहे हो। इतना तो नहीं करना चाहिए, कोई आदमी यहां आकर डिस्टर्ब करेगा, तुम लोग यहां तमाशा देख रहे हो। ऐसा तो नहीं होना चाहिए।' 

 

मनोज तिवारी ने आगे कहा, 'आप किसी की सभा डिस्टर्ब नहीं कर सकते हैं। उस आदमी को जरा सा रोकिए भाई। यह भी कानूनन अपराध है।' मनोज तिवारी के रुख को देखते ही ब्लू टी-शर्ट पहना युवक जनसभा स्थल से चुपचाप बाहर निकलने लगा। फिर उन्होंने कहा, 'देखो, चोर की तरह भाग गया, ये तो दंगा करवा देगा'।  

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वायरल

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग मनोज तिवारी के रुख का समर्थन कर रहे हैं और कई लोग इसे चुनावी माहौल में बढ़ते तनाव से जोड़कर देख रहे हैं। उन्होंने पुलिस से उस युवक की पहचान कर उससे पूछताछ करने और आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है। सभा के दौरान मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करना कानून व्यवस्था से जुड़ा मामला है और प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए. 

 

यह भी पढ़ें: फॉलोअर्स बढ़ाने को तीन बहनों ने रची फर्जी शादी की कहानी, वायरल हुआ किस्सा

तेज हुआ चुनाव प्रचार अभियान

बताते चलें कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। भाजपा अपनी सीट बरकरार रखने के लिए वरिष्ठ नेताओं और स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रही है। मनोज तिवारी भी लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं।

 


और पढ़ें