logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक लाख की रिश्वत लेते मंडी सचिव गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई 

UP के बुलंदशहर में एक मंडी सचिव को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते वक्त रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एक आढ़ती की शिकायत पर की गई है।

naher singh

सचिव नाहर सिंह, Photo credit social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत ऐंटी करप्शन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन फल और सब्जी मंडी के सचिव नाहर सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत की रकम लेते ही दबोच लिया। कार्रवाई के बाद मंडी परिसर में हड़कंप मच गया और व्यापारियों के बीच दिनभर घटना चर्चा का विषय बनी रही।

 

जानकारी के मुताबिक, नवीन फल एवं सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करने वाले अतुल गुप्ता ने एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मंडी सचिव नाहर सिंह एक नोटिस से जुड़े मामले में कार्रवाई का दबाव बनाकर उनसे एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना था कि रकम नहीं देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी जा रही थी।

 

यह भी पढ़ें: लखनऊ अग्निकांड: फॉल्स सीलिंग और बिजली के तार बने हादसे की वजह

गोपनीय जांच के बाद बिछाया गया जाल

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने पूरे मामले की गोपनीय जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता को एक लाख रुपये की रकम लेकर मंडी सचिव के पास भेजा गया, जबकि टीम के सदस्य आसपास मौजूद रहकर पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे।

 

एंटी करप्शन अधिकारियों के अनुसार जैसे ही मंडी सचिव नाहर सिंह ने रिश्वत की रकम अपने कब्जे में ली, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद की गई। अचानक हुई कार्रवाई से मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस 403 सीटों पर लड़ने को तैयार, SP चुप, क्या सोच रहे हैं अखिलेश यादव?

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज होगा मुकदमा

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अधिकारियों ने बताया कि मंडी सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। एंटी करप्शन विभाग का कहना है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रिश्वतखोरी के मामलों में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत तत्काल संबंधित एजेंसियों से करें।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें