उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक कपड़ा कारोबारी के घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। यह मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदईनगर का है। यहां कपड़ा कारोबारी इकबाद अहमद के घर उस समय आग लगी जब वह नमाद पढ़ने मस्जिद गए थे। इस दर्दनाक हादसे में आग की चपेट में आने से झुलसने और दम घुटने के कारण 6 लोगों की मौत हो गई, जिसमें जुड़वां बेटियों समेत 5 मासूम बच्चे शामिल हैं।
जिस समय घर में यह आग लगी उस समय घर के मुखिया नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे। घर में दो महिलाएं और पांच मासूम बच्चे थे। सभी 7 लोग बुरी तरह सुलस गए थे और उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान 5 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: 10 साल पहले किया था मर्डर, अब एक ही परिवार के 13 लोगों को आजीवन कारावास की सजा
पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया
मेरठ पुलिस ने बताया कि घटना के समय इकबाल नाम का एक रहने वाला अपने भाई के साथ शाम की नमाज के लिए बाहर गया था। जबकि दो औरतों और बच्चों को घर पर छोड़ गया था। पड़ोसियों ने घर से आग और धुआं निकलता देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को बताया। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी फायर ब्रिगेड की मदद में लगे रहे। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
तंग गलियों से हुई परेशानी
जिस इलाके में यह घल मौजूद था वहां तक पहुंचने के लिए तंग गलियों से होकर गुजरना पड़ता था। फायर ब्रिगेड की टीम प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने की कोशिश के बीच ही सीढ़ियां लगाकर घल के लोगों को बाहर निकाला गया। इलाका तंग होने के कारण घर की दीवार को भी तोड़ना पड़ा। इसी रास्ते से फायर ब्रिगेड के लोग भी अंदर घुसे।
अधिकारियों ने कहा कि इलाके में तंग गलियों की वजह से फायर टेंडर की आवाजाही में दिक्कत हुई। इससे आग बुझाने के काम में देरी हुई। पीड़ितों को मुश्किल से बचाया गया और फिर उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से एक को बाद में मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान 6 पीड़ितों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: आतंकियों के ठिकाने पर पहुंचा आर्मी डॉग, गोली लगी फिर भी डटा रहा बहादुर टायसन
फायर ब्रिगेड के कर्मियों को भी लगी चोटें
जिस घर में आग लगी उसके ग्राउंड फ्लोर पर आई संस एम्ब्रॉयडरी का कारखाना चलता है और सेकंड फ्लोर पर परिवार रहता है। ग्राउंड फ्लोर पर पावरलूम के जरिए धागों से कपड़ा तैयार किया जाता है। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चला है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच चल रही है। आग पर काबू पाने के दौरान फायर ब्रिगेड कर्मियों को भी चोटें आई हैं। शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर लीक होने के कारण आग लगने की बात कही जा रही है।