logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मथुरा में हाइवे से खेत में घुसी कार, समाधि बना रहे दादा, बेटा और नाती की मौत

UP के जिला मथुरा में गुरुवार की सुबह खेत में पूर्वजों की समाधि बना रहे बाबा - बेटा व नाती को हाईवे से खेत पर आई कार ने कुचल डाला। तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पढे़ रिपोर्ट

Deceased Jawahar Singh; Harveer Singh; Ankit Singh

मृतक बाबा जवाहर सिंह, बेटा हरवीर सिंह, नाती अंकित सिंह, Photo Credit : Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। जयपुर-बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर दूर खेत में जा घुसी और पूर्वजों की समाधि बनवा रहे एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों को कुचल दिया। हादसे में 70 वर्षीय जवाहर सिंह, उनके 42 वर्षीय बेटे हमवीर सिंह और 24 वर्षीय नाती अंकित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीनों खेत में पूर्वजों की समाधि बनाने और उसकी रंगाई-पुताई का काम करा रहे थे। अचानक मौत बनकर आई कार ने परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। हादसे की खबर मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। एक ही परिवार के बाबा, पिता और बेटे की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम छा गया।

यह दर्दनाक हादसा मथुरा के राया थाना क्षेत्र में गांव गज्जू के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी जवाहर सिंह अपने खेत में पूर्वजों की समाधि बनवा रहे थे। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने बेटे हमवीर सिंह और नाती अंकित के साथ खेत में निर्माण और रंगाई-पुताई के काम में जुटे थे।तीनों अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान जयपुर-बरेली हाईवे की ओर से अलीगढ़ की तरफ से आ रही लाल रंग की स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी और वहां काम कर रहे तीनों लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि जवाहर सिंह, हमवीर सिंह और अंकित को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कार तीनों को रौंदते हुए आगे निकल गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें: आधी रात को आग का तांडव, जिंदा जले बुजुर्ग दंपती; बचने का नहीं मिला मौका

हाईवे से करीब 200 मीटर दूर खेत में पहुंची कार

बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार हाईवे से उतरकर खेत में पहुंच गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की जान जा चुकी थी।हादसे में कार चालक अमन शर्मा निवासी कैलाश नगर, अटला चौकी, वृंदावन भी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 

नींद की झपकी आने से हादसे की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही राया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।सीओ महावन संजीव कुमार राय के मुताबिक, शुरुआती जांच में कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होने की आशंका जताई गई है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: प्रेमिका से मिलने गया था युवक, देवर ने बाहर से लगाई कुंडी, फिर जो हुआ...

एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां खत्म, गांव में मातम

इस हादसे ने एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों को छीन लिया। जवाहर सिंह, उनके बेटे हमवीर सिंह और नाती अंकित की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस खेत में तीनों पूर्वजों की समाधि बनवा रहे थे, उसी खेत में उनकी जिंदगी का अंत हो गया।गांव गज्जू में घटना के बाद शोक की लहर है। ग्रामीणों के लिए यह हादसा बेहद दुखद और झकझोर देने वाला है। एक ही परिवार के बाबा, पिता और नाती की एक साथ मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।


और पढ़ें