logo

मूड

ट्रेंडिंग:

MBA टायर चुराने वाला, शोबान अली खान ने 12 थार समेत 15 गाड़ियों की स्टेपनी उड़ाई

हैदराबाद में पुलिस ने टायर चोरी के आरोप में एक MBA छात्र को गिरफ्तार किया है। युवक पर 15 गाड़ियों के टायर चुराने का आरोप है। चोरी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Hyderabad News

वायरल वीडियो से ली गई शोबान की तस्वीर। (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तेलंगाना के हैदराबाद में पुलिस ने एक छात्र को टायर और रिम चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। छात्र पर आरोप है कि वह पंचर वाले से बहाना बनाकर टायर खोलने का औजार लेता था। इसके बाद पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के टायर खोलकर फरार हो जाता था।

 

छात्र की पहचान 23 वर्षीय शोबान अली खान के रूप में हुई है। पुलिस को शुक्रवार को टायर चोरी की एक शिकायत मिली थी। सीसीटीवी वीडियो की मदद से ही पुलिस ने शोबान को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में शोबान स्कूटर से आता है और थार की स्टेफनी से टायर चोरी करते हुए दिखता है।

 

यह भी पढ़ें: 'श्रद्धालुओं को न हो परेशानी', प्रकाश पर्व की तैयारियों पर बोले CM सम्राट चौधरी

 

इस कथित चोर के पास से पुलिस ने 15 टायर बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें महिंद्रा थार के 12 टायर, फोर्ड एंडेवर के दो और फोर्ड इकोस्पोर्ट का एक टायर शामिल है। शोबान की चोरी का तरीका भी बहुत हैरान करने वाला है। जब उसे चोरी करनी होती थी तो वह पहले किसी पंचर की दुकान पर पहुंचता था। यहां वह दुकानदार से कहता था कि उसकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया है। वह दुकानदार के पास 200 से 300 रुपये जमा कर पंचर बनाने का औजार लेकर चला जाता था। इस औजार से वह पास खड़ी किसी गाड़ी की स्टेफनी से टायर चोरी करता और वापस आकर औजार देकर अपने पैसे ले लेता था।

सीसीटीवी में क्या दिख रहा है?

शोबान के चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो की शुरुआत में शोबान स्कूटर पर बैठे मोबाइल चलाते हुए दिख रहा है। वह इधर-उधर देखता है, फिर स्कूटर पर रखे औजार को उठाकर पास खड़ी थार की तरफ जाने लगता है।

 

इसके बाद वह थार की स्टेफनी पर लगे टायर को निकालने लगता है। तभी पीछे से एक स्कूटी वाला आता है, जिसे देखकर वह टायर निकालना छोड़कर सतर्क हो जाता है। जब लोग चले जाते हैं तो वह फिर कोशिश करता है, लेकिन इसके बाद भी उसे कुछ हलचल महसूस होती है। इसके बाद वह काम छोड़कर स्कूटर पर बैठ जाता है और फोन पर किसी से बात करने लगता है। मामला शांत होने के बाद वह तीसरी कोशिश करता है और इस बार सफलतापूर्वक टायर निकालकर फरार हो जाता है।

यह भी पढ़ें: नेट में नए-नवेले तेज गेंदबाजों ने विराट कोहली को दिया 'टफ टाइम', दिखे निराश

11 चोरी की घटनाओं में शामिल होने का आरोप

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने 11 चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। ये घटनाएं हैदराबाद के 10 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई थीं। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए 15 टायर बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चोरी किए गए टायर कहां बेचता था और इस काम में उसके साथ कोई दूसरा व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।


और पढ़ें