logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बुर्का पहना, पाकिस्तानी संग भागने का प्लान, ओडिशा में मिली सैनिक की लापता बेटी

उत्तर प्रदेश की एक लड़की अपने घर से 10 तोला सोना लेकर चली गई। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की पाकिस्तानी युवक के प्रेम जाल में फंसने के बाद यह कदम उठाया था।

girl

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मेरठ में रहने वाली बीटेक छात्रा घर से 10 तोला सोना लेकर भाग गई थी। पुलिस को लड़की ओडिशा के एक हॉस्टल में मिली थी। पुलिस की मामले की जांच में पता चला कि लड़की पिछले तीन सालों से पाकिस्तानी युवक से सोशल मीडिया पर बात करती थी। पुलिस के मुताबिक, लड़की पाकिस्तानी युवक के प्रेम जाल में फंस गई थी। इस वजह से वह घर छोड़कर भाग गई। पाकिस्तानी युवक ने कथित तौर पर लड़की से वादा किया था कि वह ओडिशा आकर उससे मिलेगा।

 

पुलिस के मुताबिक, लड़की लगभग डेढ़ महीने पहले घर छोड़कर भाग गई थी। पाकिस्तानी युवक अदनान ने लड़की को पासपोर्ट बनाने के लिए कह दिया था। दोनों का प्लान था कि वे इटली जाकर शादी करेंगे। शादी के बाद लड़की के पाकिस्तान में रहने का प्लान बनाया गया था। बता दें, लड़की के पिता अर्धसैनिक बल में तैनात हैं।

 

यह भी पढ़ें: काशी तमिल संगमम 5.0 का होगा शुभारंभ, CM योगी आदित्यनाथ करेंगे समारोह का शुभारंभ

लड़की ने अपना ली थी मुस्लिम परंपरा

जब पुलिस को लड़की ओडिशा के हॉस्टल में मिली, तो पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। पुलिस के मुताबिक, लड़की अदनान के विचारों से बेहद प्रभावित थी। वह बुर्का पहनने लगी थी। साथ ही, भारत की तुलना में पाकिस्तान को बेहतर समझने लगी थी।

ओडिशा में बच्चों को पढ़ा रही थी लड़की

लड़की पढ़ाई में अच्छी थी। उसने हाईस्कूल में 94 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसके बाद लड़की भोपाल के एक विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान लड़की सोशल मीडिया पर अदनान से मिली थी।

 

यह भी पढ़ें: हेड कांस्टेबल ने थाने से चुराकर गिरवी रखा 1 करोड़ का सोना, अब हो गया गिरफ्तार

 

सोशल मीडिया पर अदनान और लड़की के बीच बातचीत शुरू हुई। दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का प्लान बना लिया था। पुलिस के मुताबिक, लड़की ओडिशा के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पांचवीं कक्षा के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। फिलहाल पुलिस ने लड़की को मेरठ में उसके परिवार के पास सौंप दिया है।


और पढ़ें