तमिलनाडु के चेन्नई में एक बार के अंदर दो ग्रुप के बीच डांस करने को लेकर बहस हो गई। यह बहस बाहर आकर इतनी बढ़ गया कि कार सवार लड़कों ने एक बाइक का पीछा किया और उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी 18 साल की लड़की येंसी की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना 31 मई की देर रात की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उस बार को भी सील कर दिया है।
18 साल की येंसी अपने दोस्तों के साथ इस बार में आई थी। येंसी विलुप्पुरम जिले की रहने वाली एक श्रीलंकाई शरणार्थी थी। जब येंसी और उसके दोस्त बार में डांस कर रहे थे तभी वहां मौजूद लड़कों के दूसरे ग्रुप से उनकी किसी बात पर बहस हो गई। मामला बढ़ता देख बार के बाउंसर्स ने बीच में आकर उनको शांत कराया। बार के अंदर मामला शांत होने के बाद दोनों ग्रुप बाहर आ गए। बाहर आकर दोनों ग्रुप में फिर से झगड़ा शुरू हो गया इसके बाद बार के बाउंसर्स ने दोबारा बीच-बचाव किया और दोनों ग्रुप को वहां से तुरंत जाने को कहा। दोनों ग्रुपों के वहां से निकलने के बाद येंसी और उसके दोस्त बाइक पर से जा रहे थे तभी रास्ते में उन्हें दूसरे ग्रुप के लड़के एक कार में जाते हुए दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें: साकेत में अचानक कैसे ढह गई 4 मंजिला इमारत? अब पता चली वजह
पुलिस ने बताया कि कार को देखकर येंसी के दोस्तों ने उस पर पत्थर फेंक दिए। अपनी कार पर पत्थर लगते ही कार सवार लड़के गुस्से में आ गए और उन्होंने येंसी की बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी कार को बाइक के पीछे दौड़ाया और उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि येंसी बाइक से गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठी उसकी 17 साल की फ्रेंड गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी
घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया इन तीनों के की उम्र 19 से 21 साल के बीच है। पकड़े गए आरोपियों के नाम बालमुरुगन जो कि 21 साल का है, जोशवा जिसकी उम्र 19 साल है और किओर कुमार भी 19 साल का हैं। इस हादसे के बाद येंसी के परिवार ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: कूलर की घास बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, बाल-बाल बचे 9 मजदूर
वहीं पुलिस ने इस मामले में दो बड़े एक्शन लिए हैं। पहला एक्शन यह है कि पुलिस ने उस बार को सील कर दिया है क्योंकि उन्होंने नियमों के खिलाफ जाकर कम उम्र के लोगों को बार के अंदर आने दिया था। दूसरा एक्शन यह है कि इस केस में कुछ और आरोपी भी शामिल हैं जो अभी फरार हैं जिन्हें पकड़ने के लिए चेन्नई पुलिस की स्पेशल टीम लगातार तलाश कर रही है।