logo

मूड

ट्रेंडिंग:

असम में घटी दागी विधायकों की संख्या, बढ़ गए करोड़पति माननीय

असम में इस बार के चुनाव के बाद दागी विधायकों की संख्या में कमी आई है और करोड़पति विधायकों की संख्या बढ़ गई है। सबसे अमीर विधायक बदरुद्दीन अजमल हैं।

assam assembly

असम विधानसभा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

असम के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत की हैट्रिक लगाई है और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। कुल 126 विधायकों में ज्यादातर सत्ताधारी नेशनल डेमोक्रैटिक अलायंस (NDA) के हैं और विपक्षी गठबंधन बेहद कमजोर स्थिति में है। इस बीच असोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट असम के लिए राहत की खबर लेकर आई है। ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, असम में दागी यानी आपराधिक छवि वाले विधायकों की संख्या कम हुई है। वहीं, करोड़पति विधायकों की संख्या में इस बार भी भी इजाफा हुआ है और राज्य के 85 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं।

 

4 मई को आए नतीजों के मुताबिक, बीजेपी ने सबसे ज्यादा 82 सीटें जीती हैं और कांग्रेस 19 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर है। सत्ताधारी गठबंधन में शामिल बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट और असम गण परिषद को 10-10 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रैटिक फ्रंट (AIUDF) और रायजोर दल को दो-दो सीटों पर जीत मिली है। तृणमूल कांग्रेस के भी एक उम्मीदवार को असम में जीत मिली है। 

कैसे हैं असम के नए विधायक?

ADR ने सभी जीते विधायकों के चुनावी हलफनामों के विश्लेषण से यह पाया है कि आपराधिक मुकदमे वाले विधायकों की संख्या में इस बार कमी आई है। 2021 में 28 विधायक ऐसे थे जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज थे  यानी कुल 22 प्रतिशत विधायक। इस बार आपराधिक मुकदमे वाले विधायकों की संख्या 19 है यानी कुल 15 प्रतिशत विधायक ही ऐसे हैं जिनकी आपराधिक छवि है। 3 विधायक ऐसे भी हैं जिनके खिलाफ हत्या का मुकदमा चल रहा है और दो विधायकों के खिलाफ महिलाओं के यौन उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'अनुपम खेर के सिर पर बाल आ सकते हैं लेकिन...', BJP नेता का कॉमेंट हुआ वायरल

 

बीजेपी के 82 में से 7 और कांग्रेस के 19 में से 9 विधायक ऐसे हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस के सात-सात विधायकों के खिलाफ गंभीर अपराध के मुकदमे चल रहे हैं।

कितने करोड़पति विधायक?

पिछले चार चुनावों को देखें तो असम में करोड़पति विधायकों की संख्या में दोगुने से ज्यादा का इजाफा हुआ है। 20211 में सिर्फ 47 विधायक करोड़पति थे। 2016 में यह संख्या 72 हुई, 2021 में 85 हुई और इस बार 126 में से 107 विधायक करोड़पति हैं। बीजेपी के 82 में से 74, कांग्रेस के 19 में से 14, बीपीएफ के 8, असम गण परिषद के 8 और बाकी तीनों पार्टियों के सभी विधायक करोड़पति हैं।

 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ही नहीं AIADMK भी करेगी विजय का समर्थन? एक दावे से मची खलबली

 

कुल 25 विधायक ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 10 करोड़ से ज्यादा है और सिर्फ 4 विधायक ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 20 लाख रुपये से है। असमके सबसे अमीर विधायक AIUDF के बदरुद्दीन अजमल हैं जिन्होंने 226 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। हिमंत बिस्व सरमा 35 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं। सबसे कम संपत्ति वाले विधायक मिलन दास हैं जिनकी कुल संपत्ति 20 हजार रुपये है।

कितने पढ़े-लिखे हैं असम के विधायक?

असम के विधायकों की शिक्षा की बात करें तो 89 विधायक ऐसे हैं जिन्होंने ग्रेजुएशन या उससे ज्यादा पढ़ाई की है। वहीं, 36 विधायक ऐसे हैं जिन्होंने 10वीं से 12वीं तक की पढ़ाई की है। 

असम में इस बार सिर्फ 7 महिला विधायक ही जीती हैं। 2021 में महिला विधायकों की संख्या 6 थी। कुल 63 विधायक ऐसे हैं जो दोबारा चुनाव जीते हैं। इसमें बीजेपी के 45, कांग्रेस के 9, असम गण परिषद के 4 और बोडो पीपल्स फ्रंट के 2 विधायक हैं। 

Related Topic:#Assam news

और पढ़ें