logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रील और Snap बनाने वालों के लिए बुरी खबर, केदारनाथ में मोबाइल पर ही लग गया बैन

इस साल केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले ही यह एलान कर दिया गया है कि मंदिर में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। ना ही किसी को फोटो खींचने या वीडियो बनाने की अनुमति है।

kedarnath dham

केदारनाथ धाम, Photo Credit: Kedarnath Dham

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ मंदिर अक्सर अलग-अलग वजहों से चर्चा में रहता है। कभी कोई जूते पहनकर मंदिर तक पहुंच जाता है तो कभी कोई कुछ ऐसा करता है जिसका वीडियो वायरल हो जाता है। अब मंदिर का कामकाज देखने वाली कमेटी ने फैसला किया है कि मंदिर परिसर में मोबाइल के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी। इसका मतलब हुआ है कि मोबाइल फोन लेकर केदारनाथ जाने वाले लोग अब ना तो कोई फोटो खींच पाएंगे और ना ही रील या स्नैप बना पाएंगे। मंदिर प्रशासन ने यह भी कहा है कि अगर कोई शख्स ऐसा करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

यह फैसला केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से ठीक एक दिन पहले लिया गया है। केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8 बजे खोले जाएंगे। इससे पहले, पैदल यात्रा जारी है और गौरीकुंड से बाबा केदार की डोली रवाना हो चुकी है। यही यात्रा जब केदारनाथ धाम पहुंचती है तभी कपाट खोले जाते हैं और श्रद्धालु दर्शन कर पाते हैं। इस बार केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे और 11 नवंबर तक दर्शन जारी रह सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? यहां समझिए तरीका

क्यों हुआ ऐसा फैसला?

 

मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य विनीत पोस्ती ने कहा है, 'केदारनाथ मंदिर परिसर के अंदर अब मोबाइल के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यह फैसला धाम की पवित्रता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मंदिर परिसर में मोबाइल ले जाना, फोटो खींचना या वीडियो बनाना और रील बनाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अगर कोई भी श्रद्धालु ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'

बता दें कि इस साल जनवरी में भी मंदिर समिति ने इसी तरह का फैसला लिया था और कहा था कि मंदिर में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। तब बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) की ओर से कहा गया था कि श्रद्धालुओं के मोबाइल रखने की व्यवस्था की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: केदारनाथ यात्रा के लिए कैसे बुक करें हेलीकॉप्टर? आसान तरीका जानिए

 

इस यात्रा में घोड़े और खच्चर काफी समस्या पैदा करने लगे हैं और पैदल यात्रियों को समस्या हो रही है। हालांकि, केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है और अच्छी-खासी संख्या में रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। केदारनाथ से पहले 10 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खोल दिए गए हैं। इस तरह अब चारधाम यात्रा औपचारिक रूप से शुरू होने वाली है।

Related Topic:#Kedarnath Dham

और पढ़ें