logo

ट्रेंडिंग:

मंगलवार को शपथ लेंगे मोकामा के विधायक अनंत सिंह, कोर्ट से मिली इजाजत

मोकामा के विधायक अनंत सिंह बेउर जेल में बंद हैं। उनके ऊपर दुलालचंद की हत्या का आरोप है। अब उन्हे शपथ लेने की अनुमति मिली है।

anant singh

अनंत सिंह, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

संजय सिंह, पटना: बिहार के बाहुबली चर्चित विधायक अनंत सिंह बिहार विधानसभा चुनाव के पहले से ही बाहुबली दुलालचंद हत्या कांड में बेऊर जेल में बंद हैं। अब तक वह विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ नही ले पाए थे। सिविल कोर्ट ने उन्हें मंगलवार को शपथ लेने की अनुमति दे दी है। चुनावी झड़प के दौरान दुलालचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। तब केंद्रीय मंत्री और मुंगेर के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने अनंत सिंह के चुनाव प्रचार की कमान थामी थी। 

 

अक्टूबर 2025 में विधानसभा चुनाव का प्रचार कार्य चरम पर था। वहां से दो दबंग चुनाव मैदान में थे। तीसरे प्रत्याशी जन सुराज पार्टी के पीयूष प्रियदर्शी थे। जन सुराज प्रत्याशी का चुनाव प्रचार दुलालचंद यादव कर रहे थे। चुनाव प्रचार के दौरान अनंत सिंह और दुलालचंद यादव के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में दुलालचंद यादव की मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ेंः मोदी को अचानक बेस्ट PM बता गए तेजप्रताप, बिहार में राजनीतिक अकटलें हुईं तेज

भेजा गया था जेल

पुलिस ने इस मामले में अनंत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब तक अनंत सिंह को दुलालचंद यादव हत्या कांड में जमानत नही मिल पाई है। विधानसभा के सदस्य के रूप में वे शपथ भी नहीं ले पाए । जब तक कोई व्यक्ति विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ नहीं लेता है, तब तक उसे किसी भी तरह का लाभ विधायक के रूप में नही मिल पाता है। 

केंद्रीय मंत्री कूदे थे चुनाव मैदान में

अनंत सिंह के जेल जाने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह चुनाव मैदान में कूदे थे। उन्होंने मोकामा में कैंप कर अनंत सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार भी किया था। जब चुनाव प्रचार समाप्त हो गया और चुनाव परिणाम आया तो अनंत सिंह 28 हजार वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे।

 

यह भी पढ़ें: 'तेजस्वी ने मुझे घर से निकाला', रोहिणी बोलीं- संजय पर बोला तो चप्पल से पिटवाएंगे

 

उन्होंने दबंग सूरजभान की पत्नी वीणा देवी जो राष्ट्रीय जनता दल से चुनाव लड़ रही थी उन्हें हराया। इसके बाद चुनाव के दौरान मोकामा विधानसभा क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी जिसकी वजह से वह विधानसभा के पहले सत्र में शामिल होने की उन्हें अनुमति नहीं मिली थी। इस कारण से वह विधायक पद का शपथ नहीं ले पाए थे। अब पटना सिविल कोर्ट ने मंगलवार को शपथ लेने की अनुमति दे दी है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap