उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में दामाद और सास की प्रेम कहानी का मामला सामने आया है। रिश्ते-नाते से परे इस प्रेम कहानी की चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर है। एक साल पहले ही अलीगढ़ जिले में ऐसा ही मामला सामने आया था। मगर इस मामले में सास अपने दामाद के साथ भाग गई थी। बाद में यह महिला किसी अन्य रिश्तेदार के साथ चली गई।
कानपुर वाली प्रेम कहानी में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दामाद अपनी सास की खूबसूरती पर फिदा था। सास का भी दामाद पर ही दिल गया था। प्रेम-मोहब्बत बढ़ने के बाद दोनों ने शादी करने की ठानी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने अदालत में जाकर विवाह किया। अब इस शादी की चर्चा न केवल उनके गांव में, बल्कि पूरे देश में होने लगी है।
यह भी पढ़ें: क्या तेज प्रताप को MLC बनाएंगे तेजस्वी? बिहार की सियासत में शुरू हुई नई चर्चा
कानपुर देहात के अकबरपुर का मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला कानपुर देहात के अकबरपुर का है। कुछ समय पहले शख्स की शादी हुई थी। ब्याह के बाद ही उसका ससुराल आना-जाना था। दामाद को बेटी से ज्यादा सास पंसद आने लगी। इसी सिलसिले में आना-जाना और ज्यादा हो गया। सास भी अंदर ही अंदर दामाद को पसंद करने लगी। दोनों ने एक-दूसरे से इश्क का इजहार किया। तब तक घरवालों को इस प्रेम कहानी की भनक तक नहीं लगी थी।
यह भी पढ़ें: बुलेट नहीं मिली 5 घंटे में निकाह टूटा, 12 घंटे में दोनों की हो गई शादी
दोनों ने कहा- अपनी मर्जी से की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अचानक दोनों एक दिन घर से गायब हो गए। तब जाकर प्रेम कहानी का राज सबके सामने आया। अब दोनों ने कोर्ट में जाकर ब्याह रचा लिया है। सोशल मीडिया पर दामाद और सास से पति-पत्नी में तब्दील हुई इस जोड़ी के फोटो और वीडियो खूब वायरल हैं। वीडियो में दोनों ने कहा कि वह एक-दूसरे के साथ जीवन जीना चाहते हैं। लोगों से रिश्ते को भी स्वीकारने की अपील की। यह भी कहा कि विवाह आपसी मर्जी से किया है।