logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बुलेट नहीं मिली 5 घंटे में निकाह टूटा, 12 घंटे में दोनों की हो गई शादी

यूपी में एक निकाह महज 12 घंटे में टूट गया। दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर मामला बिगड़ा। दोनों पक्षों ने विवाद को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन ने रिश्ता तोड़ने की बात कह दी।

Barabanki News

सांकेतिक फोटो। (AI Generated Image)

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शादी में बुलेट नहीं मिलने पर तलाक का मामला सामने आया है। निकाह के 5 घंटे के भीतर तलाक हो जान से हर कोई हैरान है। हालांकि 12 घंटे के भीतर ही दोनों का अलग-अलग जगह पर निकाह भी हो गया। दोनों पक्षों ने पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझा लिया। किसी भी पक्ष ने पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं दी।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बारात जहांगीराबाद से फतेहपुर तहसील के नालापार दक्षिण मोहल्ला आई थी। बारातियों का स्वागत किया गया। नाश्ता-पानी दिया गया। खाने-पीने के बाद रस्मों के साथ निकाह पढ़ा गया। मगर मेहर अदायगी के समय विवाद हो गया। लड़की पक्ष का आरोप है कि बारातियों ने शराब पी रखी थी। दहेज में बुलेट बाइक की मांग की।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरे खिलाफ साजिश हुई, कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था', गहलोत का छलका दर्द

बारातियों पर गाली-गलौच का आरोप

दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी तो कुछ बारातियों गाली-गलौच कर दी। यही से मामला और बिगड़ गया। लड़के पक्ष की मांग और लड़ाई झगड़े के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया। दोनों परिवारों ने मामला सुलझाने की काफी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। 

दुल्हन के मना करने के बाद लौटी बारात

दुल्हन ने तलाक की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों पक्षों ने करीब 5 घंटे में ही तलाक का फैसला ले लिया। बिना दुल्हन के बारात जहांगीराबाद लौट गई। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले दिन यानी शनिवार को युवती का निकाह एक अन्य युवक से हो गया। उधर, दूल्हे ने भी दरियाबाद इलाके की एक युवती से निकाह कर लिया। 

 

यह भी पढ़ें: 'कॉकरोच प्रदर्शन से दूर रहो', अपने युवाओं से मुस्लिम समाज क्यों कर रहा ये अपील?

12 घंटे में दोनों का अलग-अलग हुआ निकाह

पांच घंटे में निकाह की उजड़ी खुशियां, 12 घंटे में ही वापस आ गई। दोनों का घर बस गया, लेकिन अलग-अलग लोगों के साथ। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों परिवार की सहमति से रिश्ता तय हुआ था। बताया जा रहा है कि नगर चेयरमैन इरशाद अहमद कमर के दखल से दोनों पक्षों के बीच सुलह हुई है।


और पढ़ें