logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चलती कार बनी आग का गोला, दरवाजे लॉक होने से जिंदा जल गया युवक

UP के बाराबंकी जिले में कार में अचानक आग लगने से स्टांप विक्रेता की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

road accident news

घटना स्थल पर जली कार का निरीक्षण करती पुलिस, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसे में कचहरी के स्टाम्प विक्रेता की जिंदा जलकर मौत हो गई। वह अपनी मां से मिलने के लिए शहर से गांव जा रहे थे। बरियारपुर के पास अचानक चलती कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। दरवाजे लॉक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके और कार के अंदर ही जिंदा जल गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

 

घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ हाईवे से उतरकर बरियारपुर जाने वाले मार्ग पर हुई। बरियारपुर निवासी स्टाम्प विक्रेता शहर के विजयनगर मोहल्ले में रहते थे और कचहरी में स्टाम्प बिक्री का काम करते थे। रविवार सुबह वह अपनी मां से मिलने के लिए गांव के लिए निकले थे। परिजनों के मुताबिक गांव जाने से पहले उन्होंने बघौरा चौराहे पर स्थित अपने छोटे भाई की हार्डवेयर की दुकान पर रुककर मुलाकात की थी। इसके बाद वह कार लेकर बरियारपुर की ओर रवाना हो गए।

 

यह भी पढ़ें: मां की मौत, पिता के बाहर जाते ही दादा करने लगता रेप, 16 साल की बच्ची हुई गर्भवती

मोड़ के पास अचानक निकलने लगा धुआं

शहर से करीब 17 किलोमीटर दूर अयोध्या-लखनऊ हाईवे से उतरने के बाद बरियारपुर जाने वाले रास्ते पर एक मोड़ के पास पहुंचते ही कार से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही क्षणों में धुआं आग में बदल गया। ग्रामीणों के मुताबिक आग फैलते ही कार के दरवाजे लॉक हो गए। अंदर फंसे चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी कार को घेर लिया। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि कोई कार के नजदीक नहीं जा सका। कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

 

हादसे की सूचना मिलते ही सफदरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की टीम को भी बुलाया गया। कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद कार के अंदर चालक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सफदरगंज थाना प्रभारी ने बताया कि चलती कार में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई। कार के अंदर से चालक का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: पुलिस जीप से टकराई कार तो खुला तस्करी का राज, तलाशी में 10.37 किलो सोना बरामद

परिवार में मचा कोहराम

मौत की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में एक बेटी और एक बेटा है। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा चेन्नई में रहकर पढ़ाई कर रहा है। परिजन के मुताबिक, वह अपनी मां से मिलने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई है।

 

फोरेंसिक टीम ने कार और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस अब कार में आग लगने की वजह, दरवाजे लॉक होने की स्थिति और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद हादसे की वजह और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें