logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मां की मौत, पिता के बाहर जाते ही दादा करने लगता रेप, 16 साल की बच्ची हुई गर्भवती

यूपी के हाथरस जिले में 70 वर्ष का दादा अपनी 16 साल की पोती से दुष्कर्म करता रहा, गर्भवती होने पर पोती ने दादा की करतूत उजागर की। पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

Crime News Google Gemini

प्रतीकात्मक तस्वीर। AI इमेज। Photo Credit: Google Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के हाथरस में रिश्तों को शर्मसार करने वाला ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। 16 साल की किशोरी पेट दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंची थी, लेकिन जांच में उसके गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद पूछताछ में किशोरी ने अपने ही 70 वर्षीय दादा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। मेडिकल जांच में गर्भावस्था की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मामला हाथरस के सिकंदराराऊ इलाके का है। किशोरी को पेट में दर्द हुआ तो परिवार उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचा। जांच में उसके करीब ढाई महीने की गर्भावस्था सामने आई। परिवार के लोग भी यह जानकर हैरान रह गए।इसके बाद किशोरी से पूछताछ की गई तो उसने अपने साथ हुई कथित ज्यादती के बारे में बताया। मामला सामने आते ही पुलिस को सूचना दी गई और किशोरी का मेडिकल कराया गया।

 

यह भी पढ़ें: CM योगी से मिला था 1 लाख का इनाम, संस्कृत टॉपर फर्जी निकला, पैसे लौटाने होंगे

दादा पर लगाया कई बार दुष्कर्म का आरोप

किशोरी के मुताबिक, उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है। वह पिता और दादा के साथ रहती थी। आरोप है कि पिता के काम पर चले जाने के बाद दादा उसके साथ दुष्कर्म करता था। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके साथ यह ज्यादती एक बार नहीं हुई, बल्कि कई बार की गई। उसके मुताबिक करीब जून के बाद से यह सिलसिला चल रहा था।

 

यह भी पढ़ें: मोटर ठीक करने बोरवेल में उतरा किसान बेहोश, बचाने गए साथी की भी मौत

मेडिकल के बाद आरोपी गिरफ्तार

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था की पुष्टि हुई। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी 70 वर्षीय दादा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब किशोरी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट समेत मामले से जुड़े दूसरे साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

 

पुलिस के अनुसार किशोरी की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने पिता और दादा के साथ रह रही थी। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप सामने आया। आरोपी दादा पुलिस की गिरफ्त में है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Topic:#Crime News

और पढ़ें