logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दतिया में BJP नेता की खुदकुशी, कर्ज से थे परेशान; भाई ने क्या बताया

मध्य प्रदेश के दतिया में एक बीजेपी नेता ने घर के बाहर खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि नगर महामंत्री जितेंद्र मेवाफरोष पर बहुत कर्ज था। पैसों को लेकर वह परेशान थे।

datia BJP leader Jitendra Mevafrosh committed suicide

पिस्तौल, Image Credit: Pexles

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के दतिया में भारतीय जनता पार्टी के नेता ने आत्महत्या कर ली। बीजेपी नगर महामंत्री मेवाफरोष ने अपने घर के बाहर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से कनपटी पर गोली मारी है। जैसे-तैसे परिजन जितेंद्र को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस आत्महत्या के बाद पूरे घर में हड़कंप मच गया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कुईया पुरा इलाके की है। 

 

कर्ज में डूबे हुए थे जितेंद्र

मिली जानकारी के अनुसार, जितेंद्र कुछ समय से बेहद परेशान चल रहे थे। उनके ऊपर बहुत कर्ज था। मंडी में सब्जी बेचकर अपना गुजारा कर रहे थे। खुदकुशी के पीछे का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

 

परिजनों ने क्या कहा?

परिजनों के अनुसार, भाजपा नेता पर कई लोगों का कर्ज था और उनपर पैसे लौटाने का बहुत दबाव था। माना जा रहा है कि आर्थिक परेशानी से तंग आ गए थे क्योंकि वह किसी का भी पैसा लौटा नहीं पा रहे थे। इसी को देखते हुए उन्होंने खुद को गोली मार ली। 

 

मृतक के भाई ने क्या बताया?

मृतक के भाई वीरू मेवाफरोष ने कहा कि जितेंद्र पहले सहारा कंपनी में काम करता था। जिन लोगों का पैसा सहारा में फंसा हुआ है वो सभी मेरे भाई से पैसे लौटाने को कह रहे थे। दो दिन पहले भी पैसे को लेकर फोन आया था। मेरा भाई बहुत परेशान चल रहा था। 

 

पुलिस कर रही जांच

इस पूरे मामले को लेकर दतिया के टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि पूरा मामला आत्मघाती लगता है। उन्होंने अपनी लाइसेंस पिस्तौल से खुद को गोली मारी ली। वजह क्या थी इसका पता लगाया जा रहा है।  

 

 

Related Topic:#Crime News#BJP

और पढ़ें